Nirbhik Nazar

उत्तराखंड के इस मेडिकल कॉलेज मे पढ़ाने वाला प्रोफेसर निकला मोबाइल चोर, घर से मिले 30 मोबाइल…

पौड़ी: राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में एक छात्र का मोबाइल चोरी हो गया। सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर फोन को एक प्रोफेसर साहब ले जाते हुए दिखे। जब प्रोफेसर का कमरा खंगाला गया तो वहां एक नहीं बल्कि 30 फोन निकले। प्रोफेसर पर अन्य आरोप भी हैं। अब कॉलेज प्रशासन ने सभी आरोपों की जांच के लिए कमेटी बैठा दी है।


सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग खंगाली तो वह दंग रह गए

गत 15 दिसंबर को मेडिकल कॉलेज में परीक्षा थी। जो छात्र मोबाइल लाए थे उनके फोन कक्ष निरीक्षकों ने जमा करवा दिए। परीक्षा खत्म होने के बाद एक छात्र का फोन नहीं मिला। इससे एनोटॉमी विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल द्विवेदी सकते में आ गए। उन्होंने सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग खंगाली तो वह दंग रह गए। कॉलेज के एक सीनियर प्रोफेसर जो 10 साल से कार्यरत हैं, वह फोन ले जाते दिखे। प्रो. द्विवेदी ने यह प्रकरण प्राचार्य प्रो. सीएम रावत के समक्ष रखा।

इस पर प्राचार्य संस्थान के अधिकारियों के साथ संबंधित प्रोफेसर के कमरे में पहुंचे। यहां उन्होंने फोन के बारे में पूछा, तो वह साफ मुकर गए। उन्हें बताया गया कि वह कैमरे में दिखाई दे रहे हैं तो भी नहीं माने। इसके बाद तलाशी ली गई तो वहां से लगभग 30 फोन मिले। पूछने पर उन्होंने बताया कि सारे फोन उनके हैं। फोन की पहचान के लिए छात्र बुलाया गया तो उसने अपना फोन पहचान लिया।

छात्र का फोन फार्मेट कर दिया गया था। इससे जाहिर होता है कि फोन भूलवश नहीं उठाया गया। उक्त प्रो. पर क्लास में न पढ़ाने व फोन पर अनावश्यक मैसेज भेजने के भी आरोप हैं। पूरे मामलों की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है।
प्रो. सीएम रावत, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज श्रीनगर

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *