Nirbhik Nazar

भालू से भिड़ पड़ा 63 वर्षीय ग्रामीण, भागना पड़ा भालू को…पढ़िये बुजुर्ग की हिम्मत की कहानी  

उत्तरकाशी:  उत्तरकाशी जिले के सैंज गांव में 63 वर्षीय वृद्ध ने भालू से भिड़कर उसे खदेड़ दिया। इस दौरान वे घायल भी हो गए। उन्हें जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी लाया गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में जंगली जानवरों का आतंक बना हुआ है। यहां आए दिन गुलदार और भालू के हमले देखने को मिलते रहते हैं। ताजा मामला उत्तरकाशी के सैंज गांव का है। यहां घात लगाकर बैठे भालू ने अचानक ही 63 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला कर दिया। हमला उस वक्त हुआ जब वृद्ध गांव के पास पेयजल स्त्रोत पर गया हुआ था। भालू को देख वृद्ध ने भी हिम्मत नहीं हारी और उससे दो-दो हाथ कर दिए। वो काफी देर तक भालू से भिड़ता रहा। भालू भी उसकी हिम्मत के सामने नहीं टिक पाया और आखिरकार जंगल की ओर भाग गया, लेकिन हमले के दौरान वृद्ध घायल हो गया। उसे जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी लाया गया।

कई लोगों को घायल कर चुके हैं भालू

जिले के विकासखंड भटवाड़ी, डुंडा, मोरी, नौगांव के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों भालुओं का आतंक देखने को मिल रहा है। भालू अभी तक करीब एक दर्जन ग्रामीणों को घायल कर चुके है। डुंडा के ओल्या गांव में भालू ने बीते मंगलवार की रात एक युवक पर अचानक हमला कर दिया था, जिसमें वो गंभीर घायल हुआ। उसके सिर पर काफी चोट आई थी। हुआ कुछ यूं था कि ओल्या गांव निवासी प्रदीप भट्ट गत रात को अपनी छानी(मवेशियों को बांधने की जगह) जा रहा था। तभी घात लागाए भालू ने उस हमला कर दिया। भालू ने युवक के सिर को बुरी तरह से फाड़ दिया। ग्रामीणों ने आनन-फानन में युवक को उत्तरकाशी जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *