Nirbhik Nazar

100 साल से इस घर मे कोई दाखिल नहीं हुआ, जानिये किसने और क्यूँ बनाया था ये आशियाना…  

न्यूज़ डेस्क: धरती एक राज है, इसके राज खोलते खोलते कई सदियां हो गई है लेकिन कई राज ऐसे हैं जो राज बनकर रह गए हैं। इसी तरह से इटली में कई ऐसी जगहें हैं जो लोगों को हैरान करती है। सबसे गजब की चीज यह है कि घर, जो विशाल डोलोमाइट पर्वत के बीच में बना हुआ है। बता दें कि इस घर की जो सबसे हैरान करने वाली बात है, वो ये कि यह घर करीब 100 साल से खाली है।  इसे ‘दुनिया का सबसे अकेला घर’ भी कहा जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह घर समुद्र तल से करीब 9,000 फीट की ऊंचाई पर बना हुआ है। इसे देखने के बाद लोग सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर इतनी ऊंचाई पर घर को बनाया कैसे गया होगा, क्यों बनाया गया होगा और यहां रहता कौन होगा?

इस घर के बारे में बताया जाता है कि इस घर को प्रथम विश्व युद्ध के दौरान बनाया गया था। ऑस्ट्रो-हंगेरियन सेना से लड़ाई के दौरान इटली के सैनिकों ने आराम करने के लिए इतनी ऊंचाई पर इस घर का निर्माण किया था। वे इस घर का इस्तेमाल स्टोर रूम की तरह भी करते थे, जहां सैनिकों के लिए लाए गए जरूरत के सामान को सुरक्षित रखा जाता था। सबसे अच्छी बात ये है कि इस घर तक आने के बाद आपको दूसरी दुनिया में आने जैसा अहसास होगा। हालांकि खतरनाक होने की वजह से आमतौर पर लोगों को यहां आने से मना किया जाता है, लेकिन एडवेंचर के शौकीन लोग अगर यहां जाने की सोच रहे हैं तो उन्हें खुद के जोखिम पर जाने की सलाह दी जाती है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *