Nirbhik Nazar

क्रिकेट पिच पर उतरे सीएम धामी , बनाए 14 रन… कही ये बात…

देहरादून: अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी देहरादून में मुख्यमंत्री-इलेवन और भाजयुमो-इलेवन के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। मुख्यमंत्री-इलेवन ने यह मैच चार रन से जीता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कप्तानी में मुख्यमंत्री-इलेवन की टीम ने सात ओवर के मैच में दो विकेट खोकर 49 रन बनाए। मुख्यमंत्री धामी ने नाबाद 14 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए खेलने उतरी भाजयुमो की टीम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में निर्धारित सात ओवर में एक विकेट खोकर 45 रन बनाए।


मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारा लक्ष्य उत्तराखंड का सतत विकास करना एवं अंतिम पंक्ति तक के लोगों तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए नई खेल नीति लाई गई है। नई खेल नीति में खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया गया है। युवाओं को आगे लाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक खजान दास, सहदेव पुंडीर, देशराज कर्णवाल, भजपायुमो के पदाधिकारी एवं सीएम कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *