Nirbhik Nazar

अब बदलाव चाहती है उत्तराखंड की जनता – प्रीतम सिंह

देहरादून: नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने एक बार फिर से भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। भाजपा की डबल इंजन की सरकार में तेजी से महंगाई बढ़ रही है। अब लोग बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा पार्टी ने बड़े-बड़े वायदे किए, जो आजतक पूरे नहीं हो पाए हैं। नेता प्रतिपक्ष मंगलवार को अपने गृह क्षेत्र चकराता विधानसभा के जौनसार स्थित क्वांसी क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। मिनी स्टेडियम पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा को आड़े हाथ लिया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन की लहर चल रही है। लोग बदलाव चाहते हैं।


उन्होंने कहा कि जुमलेबाज भाजपा सरकार ने प्रदेशवासियों से कई बड़े वादे किए, जो आज तक पूरे नहीं हुए। उनका कहना है कि अगर भाजपा सरकार बनने से जनजाति क्षेत्र जौनसार बावर का विकास पूरी तरह ठप पड़ गया। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के शासन में जौनसार बावर में शुरू हुए तमाम बड़े विकास कार्य भाजपा सरकार आने से रुक गए हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *