Nirbhik Nazar

जानिये कांग्रेस के इंटरव्यू के वो 10 सवाल जिनका जवाब देकर टिकट दावेदारों का होगा बेड़ा पार…

देहरादून: कांग्रेस के दावेदारों की साक्षात्कार परीक्षा आज से हरिद्वार के सैनी आश्रम में शुरू हो गई है। ये साक्षात्कार स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडे और उनकी टीम ले रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की एक टीम भी यहां मौजूद है। वहीं, इंटरव्यू के लिए 15 विधानसभाओं के सभी दावेदारों को बुलाया गया है। हर विधानसभा को 30 मिनट का समय मिलेगा, जिसमें दावेदारों का साक्षात्कार लिया जाएगा और सवाल-जवाब होंगे।

कौन-कौन से सवाल पूछे जाएंगे

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदयाल ने बताया कि इस बार अच्छे उम्मीदवारों के चयन के लिए सभी कसौटियों पर दावेदारों को परखा जा रहा है। इसी के तहत साक्षात्कार लिया जा रहा है। इसमें दावेदारों के बायोडाटा संबंधी सवाल होंगे। इसके अलावा विधानसभा चुनाव लड़ने की रणनीति और अन्य समीकरणों पर उनकी राय ली जाएगी।

ये हैं दस सवाल…

-आपकी दावेदारी का आधार क्या है।

-आपकी सीट पर जातीय समीकरण क्या है।

-आपने पार्टी के लिए अभी तक क्या संघर्ष क्या है।

-आपकी विधानसभा की क्या समस्याएं है।

-अपने अलावा दूसरे दावेदारों का वरीयता क्रम बताइये।

-प्रदेश स्तर के प्रमुख मुद्दे क्या हैं।

-आपकी सीट पर कितने बूथ है, आपकी इन पर क्या तैयारी है।

-मुख्यमंत्री के लिए कौन सा चेहरा ज्यादा प्रभावी रहेगा।

-आपके जनपद में कांग्रेस के लिए सबसे कमजोर सीट कौन सी है।

-आपकी शैक्षिक योग्यता क्या है और कौन सी जाति से आते हो।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *