Nirbhik Nazar

24 दिसंबर से अमित शाह के उत्तरप्रदेश मे 7 दौरे, 2017 में भी निभाई थी अहम भूमिका…

लखनऊ: गृहमंत्री अमित शाह भी यूपी चुनाव की अहमियत को देखते हुए आने वाले दिनों में अपना पूरा फोकस यहीं रखने वाले हैं. शाह अगले 10 दिनों में 7 बार उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे. 24 तारीख को उनका यूपी दौरा प्रयागराज से शुरू होगा और उनका यह दौरा 4 जनवरी तक चलेगा. जनवरी के पहले हफ्ते में वे अयोध्या जाएंगे और रामलला के दर्शन करेंगे, साथ ही शहर में चुनावी रैलियों और रोड शो में भी शामिल होंगे. इस दौरे में अमित शाह 21 सभाएं और तीन रोड शो करेंगे. अमित शाह का रोड शो, बरेली, अयोध्या और गोरखपुर में होगा. वह उत्तर प्रदेश के अपने इस दौरे में 140 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेंगे. शेड्यूल के मुताबिक अमित शाह की एक सभा में सात विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा. इसमें तीन ओबीसी विधानसभा क्षेत्र, दो शहरी क्षेत्र, एक अनुसूचित जाति, जनजाति विधानसभा क्षेत्र और एक मुस्लिम बहुल विधानसभा क्षेत्र होगा. अमित शाह के इस तूफानी दौरे में तीन रोड शो आखिरी 3 दिनों में होगे, जो अयोध्या, गोरखपुर और बरेली में होने हैं. अमित शाह जन विश्वास यात्रा में शामिल होते वक्त ये रोड शो करेंगे.

2017 में भी निभाई थी अहम भूमिका

संसद सत्र के समाप्त होते ही गृह मंत्री अमित शाह सिर्फ यूपी चुनावों पर फोकस करने वाले हैं. बता दें कि साल 2014 में उत्तर प्रदेश के प्रभारी महासचिव के तौर पर अमित शाह ने लोकसभा चुनावों में बड़ा उलट फेर किया था. उस वक्त पार्टी ने लोकसभा की 73 सीटों पर जीत हासिल की थी. इसके बाद 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में पार्टी अध्यक्ष के पद पर रहते हुए भी उन्होंने चुनावों की कमान अपने हाथ में रखी थी. नतीजों ने उत्तर प्रदेश में 35 सालों के चुनावों के इतिहास का रिकॉर्ड तोड़ दिया था. पार्टी ने 2017 के विधानसभा की 325 सीटें जीती थी, 2019 में एक बार फिर अमित शाह ने लोकसभा चुनावों में पार्टी का परचम लहराया था.

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *