Nirbhik Nazar

रोजगार को लेकर सरकार दे रही झूठे आंकड़े, लोग हो रहे भ्रमित – हरीश रावत

देहरादून: पूर्व सीएम और कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने रोजगार के मुद्दे पर एक बार फिर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार को 7 लाख रोजगार देने का वादा झूठा है। उन्होंने राज्य सरकार के साथ केंद्र सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि देशभर में करीब सवा दो करोड़ पद खाली चल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि रोजगार को लेकर सरकार झूठे आंकड़े दे रही है। सरकार की नीति से राज्य में तनाव उत्पन्न हो रहा है। आज बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बातचीत में उन्होंने कहा कि राज्य की विकास दर गिर रही है, ऐसे में नए रोजगार सृजित नहीं हो सकते।

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में 28 पद रिक्त हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में बेरोजगारी दर लगातार बढ़ रही है। सरकार लोगों को भ्रामक आंकड़ों से भ्रमित कर रही है। भ्रामक आंकड़ों की आड़ में सरकारी पदों की रिक्तियां छुपाई जा रही हैं। उन्होंने सरकार ने सेक्टर वाइज रोजगार देने के आंकड़े जारी करने की सरकार से मांग की है।

हरीश रावत ने कहा कि सरकार लोगों के आंखों में धूल झोंक रही है। उन्होंने कहा कि जिन पदों को अधियाचन कांग्रेस सरकार में हुआ था, सरकार उनको अपना बता रही है। उन्होंने सरकार को बेरोजगार विरोधी करार दिया। पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस बेरोजगारी के मुद्दे पर चुनाव मैदान में जाएगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *