Nirbhik Nazar

हल्द्वानी से होगी हरदा के उत्तराखंडियत अभियान की शुरुआत…

हल्द्वानी : पूर्व सीएम हरीश रावत 28 दिसंबर को नैनीताल रोड स्थिति बैंक्वेट हाल से प्रदेशव्यापी उत्तराखंडियत अभियान की शुरुआत करेंगे। गुरुवार को कार्यक्रम संयोजक दीपक बल्यूटिया ने आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक की। उत्तराखंडियत अभियान की शुरुआत 12 दिसंबर से होनी थी, लेकिन सीडीएस जनरल बिपिन सिंह रावत समेत 14 लोगों का हेलीकाप्टर हादसे में निधन होने पर कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। गुरुवार को कैंप कार्यालय में बैठक के दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने बताया कि अब 28 तारीख तय हुई है। पूर्व सीएम हरीश रावत ही अभियान का शुभारंभ करेंगे, जिसमें पर्वतीय संस्कृति का रंग देखने को मिलेगा। लोक गायिका माया उपाध्याय और उनकी पूरी टीम भी कार्यक्रम को लेकर जुटी हुई है। अभियान का मकसद जनता को पहाड़ की संस्कृति, पहनावे और खान-पान से रूबरू कराना है।

ये होगा अभियान के तहत

अभियान के तहत हम छू उत्तराखंडी और उत्तराखंडियत हमेरि पछयांण का नारा गूंजेगा। पहाड़ की पीड़ा, पहाड़ी संस्कृति और खानपान के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। मडुवा, झुंगर समेत तमाम पहाड़ी उत्पादों की गुणवत्ता और महत्ता से भी अवगत कराया जाएगा। संस्कृति के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए पहाड़ की एक-एक चीज को लेकर लोगों में जुड़ाव पैदा किया जाएगा। हल्द्वानी में अभियान के शुभारंभ के बाद प्रथम चरण में कुमाऊं के रामनगर, लोहाघाट, कपकोट, सोमेश्वर, बेरीनाग, भनौली, अल्मोड़ा, रामगढ़, धारचूला, पंतनगर, कोटाबाग, बिंदुखत्ता में कार्यक्रम होंगे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *