Nirbhik Nazar

आयोग ने एक घंटा बढ़ाया मतदान का वक्त, अब उत्तराखंड मे सुबह 8:00 बजे शाम 6:00 बजे तक होगा मतदान…

देहरादून: आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के लिए निर्वाचन आयोग ने एक घंटे का समय बढ़ाया है। जिसके बाद अब सुबह 8:00 बजे शाम 6:00 बजे तक मतदान होगा। वहीं इस बार चुनाव में पांच बूथ केवल दिव्यांगों के लिए बनाए जाएंगे। जिसमें सारा स्टाफ भी दिव्यांग ही रहेगा। चुनाव के दौरान पूरे राज्य में 66 हजार 700 वॉलंटियर्स दिव्यांग मतदाताओं की मदद करेंगे। इसके साथ ही राज्य में 100 महिला बूथ बनाए जाएंगे। जिसमें पूरा महिला स्टाफ रहेगा। यह जानकारी शुक्रवार को देहरादून में आयोजित निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा की प्रेस वार्ता में दी गई। 


25 मार्च 2022 को पूरा हो रहा है उत्तराखंड सरकार का

इस दौरान बताया गया कि इन विधानसभा चुनावाें में 80 वर्ष से ऊपर के जो बुजुर्ग या महिलाएं पोलिंग बूथ पर वोट डालने नहीं आ सकते वह घर से ही वोट डाल सकेंगे। इसके लिए बीएलओ मतदाताओं के घर जाएंगे और पोस्टल बैलट के द्वारा वोट डलवाएंगे। इसकी पूरी वीडिया रिकॉर्डिंग की जाएगी। सुशील चंद्रा ने प्रेस वार्ता में कहा कि उत्तराखंड में 25 मार्च 2022 को सरकार का कार्यकाल पूरा हो रहा है। प्रदेश के 70 विधानसभा क्षेत्रों में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाए जाएंगे, इसके लिए चुनाव आयोग पूरी तरह से तैयार है। कोविड सेव पोलिंग बूथ का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान मास्क, सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मतदान होगा। 

कहा कि उन्होंने राज्य में छह राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। राजनीतिक दलों ने निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की गई है। कोविड-19 को लेकर भी राजनीतिक दलों से चर्चा की गई है। वहीं चुनाव में एनफोर्समेंट को लेकर इनकम टैक्स, पुलिस और जिलाधिकारियों से बात हुई। मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ भी बैठक की गई। इस बार उत्तराखंड में 81.4 लाख वोटर हैं और 66 हजार से ज्यादा दिव्यांग वोटर हैं। सर्विस मतदाता 93 हजार से ज्यादा हैं। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए इस बार पोलिंग बूथ बढ़ाए जाएंगे। कोविड-19 के चलते इस बार 12 सौ वोटर का पोलिंग स्टेशन बनाया गया है। उत्तराखंड में 11647 पोलिंग स्टेशन हैं। इस बार 623 नए पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। सभी पोलिंग बूथ पर ईवीएम के साथ वीवीपैट लगाए जाएंगे।

राजनीतिक पार्टियों को अपनी वेबसाइट और अखबारों में अपराधिक छवि वाले चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को अपने बारे में बताना होगा। इस दौरान निर्वाचन आयोग ने सभी नागरिकों से अपील की कि इलेक्शन में अगर कुछ भी गलत हो रहा है उसकी फोटो खींचकर इलेक्शन कमिशन को भेजें।

विस चुनाव 2022 का लोगो कौथिग जारी किया 
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लोगो कौथिग और मतदाता निर्देशिका का विमोचन किया। इसके साथ ही ईवीएम व वीवीपेट की जानकारी देने वाले पोस्टर और पोस्टर डिजाइन प्रतियोगिता के वीडियो का भी विमोचन किया गया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *