Nirbhik Nazar

अगर हरक ने छोड़ा BJP साथ, तो उत्तराखंड मे वज़न बढ़ा लेगा हाथ, इन 6 MLA की भी नहीं बनेगी बीजेपी मे बात ! पढ़िये पूरी खबर…

देहरादून: नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के हरक के कांग्रेस में आने की सूचना से इनकार के बावजूद कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि, हरक सिंह रावत समेत छह लोगों के कांग्रेस में आने की तैयारी हैं। इनमें वह विधायक और पूर्व विधायक शामिल हैं, जो 2016 कांग्रेस छोड़कर गए थे। दिल्ली में शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं की बैठक से भी इस मामले के तार जोड़े जा रहे हैं।

कुछ जानकारों का मानना है कि, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए लोगों की वापसी भी हरीश रावत की नाराजगी का बड़ा कारण थी। शुक्रवार को कांग्रेस नेतृत्व ने इसे लेकर हरीश रावत की नाराजगी दूर कर दी है। माना जा रहा है कि, शीर्ष नेतृत्व ने हरीश रावत से कह दिया है कि, वे पार्टी के चुनाव अभियान का नेतृत्व करें। पार्टी में जो भी आएगा, वह चुनाव अभियान में उनका साथ देगा।

भाजपा को पापों का फल मिला:प्रीतम

नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने कहा है कि, मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत का इस्तीफा, भाजपा के पापों का नतीजा है, जो उसने 2016 में कांग्रेस को तोड़ते वक्त किया था। प्रीतम सिंह ने कहा कि, हरक सिंह अभी भाजपा हैं या नहीं, उन्हें पता नहीं। साथ ही उन्होंने कहा कि, हरक सिंह के कांग्रेस में शामिल होने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

हरक के कांग्रेस में आने की जानकारी नहीं:गोदियाल

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि, उन्होंने डॉ. हरक सिंह रावत के इस्तीफे की खबर समाचार माध्यमों में देखी। इसकी सच्चाई सरकार और भाजपा ही बता सकते हैं। गोदियाल ने कहा कि, हरक सिंह के कांग्रेस में आने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

कौशिक बोले, हरक ने नहीं दिया इस्तीफा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा है कि, कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने इस्तीफा नहीं दिया है। हालांकि, वे बोले, उनकी कुछ नाराजगी हो सकती है लेकिन इस्तीफे की बात गलत है। शुक्रवार रात हरक स्हिं रावत के कैबिनेट की बैठक में इस्तीफे की घोषणा पर कौशिक ने कहा कि, संभव है कुछ बातों को लेकर हरक सिंह रावत नाराज हों। ऐसा पार्टी परिवार और सरकार में चलता रहता है। लेकिन डॉ. रावत के इस्तीफे की बात गलत है। हालांकि, कौशिक ने कहा है कि, इस सूचना के बाद उनकी हरक सिंह रावत से बात नहीं हुई है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *