Nirbhik Nazar

मेरी पत्नी ने मुझे परेशान कर दिया है ना मुझे छोड़ने को तैयार है और ना साथ रहने को…और कर लिया सुसाइड, पढ़िये पूरी खबर…

भोपाल / मध्यप्रदेश:  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल यहां एक युवक ने पत्नी से विवाद के चलते ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या से पहले युवक ने वीडियो भी बनाया. रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में युवक की लाश मिली है. युवक ने आत्महत्या से पहले पुलिस पर कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया है.

घरवालों से बात करते हुए की आत्महत्या

युवक की पहचान राकेश जाटव के रूप में हुई है. जो कि पंपापुर बस्ती का रहने वाला है. युवक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था. दोनों का विवाद पुलिस थाने भी पहुंचा लेकिन कोई कार्रवाई ना होने और पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने खुदकुशी का रास्ता चुन लिया. राकेश ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया. जिसमें वह कहता सुनाई दे रहा है कि ‘मैं अपनी मर्जी से सुसाइड करने जा रहा हूं. मेरी पत्नी ने मुझे परेशान कर दिया है ना मुझे छोड़ने को तैयार है और ना साथ रहने को. वो मुझे कहीं रहने भी नहीं दे रही है. अगर मुझे कुछ हो जाता है तो उसे गिरफ्तार कर लेना. 4 दिन से हमारा केस चल रहा है टीटी नगर थाने में और मेरी मौत की वजह क्या है ये टीआई को सब पता है.’

इसके बाद युवक ने अपने घरवालों को फोन मिलाया और उनसे बात करते-करते ही रेल की पटरी पर लेट गया. ट्रेन की चपेट में आने से उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, युवक को शक था कि उसकी पत्नी का उसके बचपन के दोस्त के साथ संबंध हैं. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *