Nirbhik Nazar

राम सिंह कैड़ा के लिए बीजेपी से चुनाव लड़ना नहीं आसान, मुखालफत शुरू…

हल्द्वानी: भीमताल सीट से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा के भाजपा में शामिल होने को पार्टी के वरिष्ठ नेता नहीं पचा पा रहे हैं। इस खेमेबंदी की बानगी रविवार को ओखलकांडा विकासखंड के पतलोट में आयोजित भाजपा की आमंत्रण रैली में भी नजर आई। रैली में भी सभी भीमताल सीट से पुराने एवं सक्रिय कार्यकर्ता को ही टिकट दिए जाने का समर्थन करते रहे।

रैली में भीमताल सीट से दावेदारी कर रहे नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, ब्लाक प्रमुख धारी आशा रानी, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह व पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट एक साथ नजर आए। रैली में भी सभी भीमताल सीट से पुराने एवं सक्रिय कार्यकर्ता को ही टिकट दिए जाने का समर्थन करते रहे। साथ ही लोगों से आह्वान किया कि 30 दिसंबर को हल्द्वानी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा को सफल बनाने पहुंचें।

विधायक राम सिंह कैड़ा का नाम व फोटो गायब

इस दौरान पतलोट, झडग़ांव, खनस्यू गलनी समेत कई ग्राम सभाओं में सभाएं भी हुई। रैली में मंडल अध्यक्ष ओखलकांडा नंदन नदगली और मंडल अध्यक्ष कैलाश गुणवंत आदि भी मौजूद रहे। आमंत्रण रैली के दौरान क्षेत्र में लगाए गये पोस्टर और बैनर से भीमताल के मौजूदा विधायक राम सिंह कैड़ा का नाम व फोटो गायब थे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *