Nirbhik Nazar

अखिलेश के प्रचार में बज रहा योगी का गाना, सुनकर लोटपोट हो रहे लोग… आप भी सुनिये (VIDEO)

औरया / उत्तरप्रदेश: यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपना दमखम दिखाना शुरू कर दिया है। चुनाव को लेकर उत्साह इस कदर बढ़ गया है कि विपक्षी दलों के प्रचार वाहन के साथ ही समर्थक कई जगह पर तो योगी-मोदी के पक्ष में नारा लगा रहे हैं। उनकी जय-जयकार कर रहे हैं। इसी बीच ऐसा ताजा मामला औरैया जिले से आया है जहां समाजवादी पार्टी के प्रचार वाहन में योगी की जीत का गाना बज रहा था। मामला चर्चा में बना हुआ है और इसका वीडियो सोशल पर खूब वायरल हो रहा है।

सपा के प्रचार वाहन में योगी की जीत का गाना बजते हुए वीडियो वायरल होने पर लोग हैरान हैं। प्रचार वाहन बिधूना सीट से प्रत्याशी बनने के दावेदार सपा नेता डॉ. नवन किशोर का था। जानकारी होते ही डॉ. नवल किशोर ने मामले की तहरीर एरवाकटरा थाने में दी। उन्होंने बताया कि प्रचार वाहन पहाड़पुर गांव गया था। वहां वाहन चालक शौच के लिए चला गया जबकि डीजे कर्मी को गांव के कुछ लोगों ने बंधक बनाकर डीजे अपने मोबाइल से कनेक्ट करा लिया और उसमें योगी की जीत का गाना बजा दिया। इस बीच गांव के लोगों ने उसका वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। जानकारी होने पर मामले की तहरीर एरवाकटरा थाने में दी गई है। एसओ एरवाकटरा राम सहाय का कहना है कि वह मेले में हैं। तहरीर की जानकारी नहीं है।

आप भी सुनिए (VIDEO)

कांग्रेस की मैराथन दौड़ में लगे योगी की जय-जयकार के नारे ।

झांसी में बालिकाओं के लिए आयोजित कांग्रेस की मैराथन दौड़ में परेशान लड़कियों ने मोदी तथा योगी की जय-जयकार की। झांसी में कांग्रेस ने रविवार को ”लड़की हूं, लड़ सकती हूं” स्लोगन के तहत मैराथन दौड़ आयोजित की। इसमें बालिकाओं ने दौड़ में गड़बड़ी करने के साथ ही पुरस्कार वितरण में धांधली करने का आरोप लगाया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *