Nirbhik Nazar

अगर आपके जिस्म पर भी हैं टांको के निशान, मिटाना है बहुत आसान, ये है तरीका…

न्यूज़ डेस्क: हम सभी इस बात से वाकिफ हैं कि जब किसी को गंभीर चोट लगती है तो उसे इलाज के दौरान टांके लगाए जाते हैं। वहीं घाव भरने के बाद ये टांके तो हटा दिए जाते हैं, हालाँकि उन टांकों के जिद्दी निशान नहीं जाते हैं। इसके चलते त्वचा की खूबसूरती अच्छी नहीं रहती। ऐसे में जरूरी है कि टांके के निशान को कम किया जाए और आज हम टांके के निशान हटाने के लिए घरेलू उपाय लेकर आए हैं। आइए आपको बताते हैं।

  • एलोवेरा
    सामग्री:एक चम्मच एलोवेरा जेल

कैसे करें उपयोग: इसके लिए सबसे पहले प्रभावित क्षेत्र को पानी से साफ कर लें। अब प्रभावित क्षेत्र पर एलोवेरा जेल लगाएं। इसके बाद निशान के हल्के होने तक इसका इस्तेमाल रोजाना किया जा सकता है।

  • नींबू का रस

सामग्री: एक या दो चम्मच नींबू का रस और कॉटन

कैसे करें उपयोग: इसके लिए नींबू के रस में कॉटन के पैड को डुबोएं। इस पैड को कुछ देर के लिए प्रभावित स्थान पर लगाएं। अब इसके बाद स्थान को साफ कर लें और फिर मॉइश्चराइजर लगा लें। ध्यान रहे इसे रोजाना दो या तीन बार तक उपयोग कर सकते हैं।

  • प्याज का रस

सामग्री: दो चम्मच प्याज का रस और एक विटामिन ई कैप्सूल, काॅटन

कैसे करें उपयोग: इसके लिए विटामिन ई कैप्सूल के तरल पदार्थ को प्याज के रस में मिला लें। अब इसमें कॉटन डुबोकर उसे टांके के निशान पर लगाएं। इसके बाद 15 मिनट तक कॉटन वैसे ही लगा रहने दें। अब गीले कपड़े से उस स्थान को साफ कर लें और मॉइश्चराइजर लगा लें। आप हफ्ते में रोजाना इस्तेमाल या एक बार भी कर सकते हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *