Nirbhik Nazar

हल्द्वानी: रोजगार मेले में पहुंचे सीएम पुष्कर धामी, युवाओं को दिया ये संदेश…

देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया है। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की ओर से मंगलवार को हल्द्वानी में आयोजित रोजगार मेले में बोलते हुए सीएम ने कहा कि प्रदेश के युवा उत्साही हैं। सभी के अंदर अनंत ऊर्जा है। पंडाल में बैठे युवाओं की ओर मुखातिब होते धामी ने कहा, आप लोग जीवन के जिस क्षेत्र में जाएंगे वहां नेतृत्व करेंगे। सीएम ने रोजगार मेले में कंपनियों में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को बधाई दी। कहा कि वंचित लोग निराश न हों। अभी और मेले लगेंगे। धामी बोले, कार्यकाल संभालते ही मैंने तय किया था कि हर जिले में ऐसे मेले लगाए जाएंगे प्रदेश में संचालित कंपनियों से संपर्क किया गया है। लगातार रोजगार मेले लगाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार रोजगार के साथ स्वरोजगार को बढ़ाना देने की दिशा में प्रयासरत है। होम स्टे के क्षेत्र में 3700 पंजीकरण हो गए हैं। सरकार ने होम स्टे योजना में सब्सिडी बढ़ाई है।

सीएम धामी ने कहा प्रदेश में 24 हजार सरकारी पद खाली हैं। पुलिस के 1734 खाली पदों को भरने की दिशा में प्रयास चल रहा है। सीएम ने कहा सरकारी नौकरी व अन्य माध्यमों को भी मिला लिया जाए तो भी एक लाख पद ही भर पाएंगे। इसलिए मेरा आग्रह है कि स्वरोजगार से भी जुड़ें। सीएम धामी ने कहा कोरोना को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरी के लिए आवेदन की आयुसीमा एक साल बढ़ा दी है। सरकारी नौकरी के लिए आवेदन शुल्क माफ किया है। संघ लोक सेवा आयोग की प्री परीक्षा पास करने वालों को सरकार 50 हजार रुपये देगी। रोजगार मेले में करीब एक हजार युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। 35 कंपनियों पहुंची।

रोजगारपरक योजनाएं याद दिलाई 

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रोजगार मेले में स्वरोजगार की योजनाएं गिनाई। कहा कि प्रदेश के युवा राज्य की स्वरोजगारपरक योजनाओं से जुड़ें। पीएम के लोकल फोर वोलक का पालन करें। धामी ने कहा कि रोजगार व स्वरोजगार मिलाकर आगे बढऩे से ही बेरोजगारी को खत्म किया जा सकता है।

औपचारिकता न बनने पाए मेले 

सीएम धामी ने कहा रोजगार मेला केवल औपचारिक न हो। जिनको आज रोजगाए नहीं मिला उनको आगे रोजगार दिया जाए। विभागीय अधिकारी व कंपनियां मिलकर कैम्पस प्लेसमेंट का प्रयास करें। धामी ने कहा कंपनियों ने अनुरोध है कि ज्यादा लोगों को लें।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *