Nirbhik Nazar

यूपी मे कांग्रेस अलग से लॉन्च करेगी ‘यूथ मेनिफेस्टो’…

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महिलाओं के लिए घोषणापत्र जारी करने के बाद युवाओं पर फोकस कर रही है. यही कारण है कि पार्टी अब  शीघ्र ही यूथ मेनिफेस्टो जारी करने वाली है. इस घोषणा पत्र में रोजगार की गारंटी समेत बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया जाएगा, जिसके लिए कांग्रेस की माइक्रो टीम सभी विधानसभा में जाकर युवाओं का सलाह- मश्वरा भी कर चुकी है. अब जल्द ही उसको अमलीजामा पहनाए जाने की संभावना है.

यूपी में कांग्रेस ने महिलाओं को 40 फीसद टिकट में भागीदारी दी है, जिसके बाद पार्टी अब युवाओं पर ध्यान केंद्रित कर रही है. इसके लिए कांग्रेस की एक टीम ने सभी विभागों के हिसाब से सरकारी नौकरी और गैर-सरकारी क्षेत्र में नौकरियों की योग्यता के मुताबिक, एक फेहरिस्त बनाई है. इसमें खाली पदों की सूची तैयार की गई है. पार्टी उस सूची को जनता के बीच ले जाएगी और बताएगी कि किस तरीके से अपनी सरकार बनने पर युवाओं को नौकरियां प्रदान की जाएंगी.

वहीं, उत्तर प्रदेश से युवाओं को राज्य से बाहर न जाना पड़े, इसके लिए कमर कसते हुए सभी विधानसभा क्षेत्रों से रिपोर्ट मंगाकर कांग्रेस पार्टी कार्यालय में जमा कर दी गई है, जिसके बाद अब कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में युवाओं के लिए घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *