Nirbhik Nazar

खटीमा में सीएम धामी ने किया क्रोकोडायल ट्रेल व इको टूरिज्म जोन का शुभारंभ, सीएम ने उठाया जंगल सफारी का लुत्फ

खटीमा:: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तराई पूर्वी वन प्रभाग पहुंचकर दो बड़ी योजनाओं का शुभारंभ किया। सीएम ने बुधवार को काकरा क्रोकोडायल ट्रेल का लोकार्पण किया। इसके साथ ही इको टूरिज्म जोन का भी शुभारंभ किया। यह प्रदेश का पहला टूरिज्म जोन है, जिसमें जंगल सफारी का भी आनंद लिया जा सकेगा।

इस अवसर पर धामी ने कहा कि क्रोकोडायल पार्क के बनने से जहां मगरमच्छों को प्राकृतिक वास में संरक्षण एवं संवर्धन होगा, वहीं क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसकी स्थापना से व्यापार रोजगार एवं आर्थिकीय गतिविधियों में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि दूरगामी सोच के साथ क्रोकोडाइल ट्रेल शुरू करने के लिए 2016 से प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसके बनने से इकोलॉजी, इकोनामी दोनों को ही मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इनके बनने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा, होमस्टे के माध्यम से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

कहा कि क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को क्रोकोडाइल सफारी के साथ ही शांत वातावरण मिलेगा। प्रकृति प्रेमियों को यह खासी पसंद आने वाली है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न रोजगारपरक योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने ट्रेल तक पहुँचने के लिए मार्ग सुधारीकरण हेतु डीपीआर तैयार करने के निर्देश लोनिवि को दिए। उन्होंने कहाँ की यहाँ खाने-पीने के समान हेतु कैंटीन तथा बच्चों के पार्क की भी सुविधा होनी चाहिए।

सीएम ने उठाया जंगल सफारी का लुत्फ

सीएम ने इको टूरिज्म जोन का उद्घाटन करने के बाद खुद को जंगल सफारी का लुत्फ उठाने से खुद को रोक नहीं सके। कहा कि सुरई इकोटूरिज्म जोन प्रदेश का पहला ऐसा इकोटूरिज्म जोन है, जहां पर्यटक जंगल सफारी का लुत्फ उठा सकेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि खटीमा व आसपास के क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र में ऊंचा स्थान दिलाना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है।

उन्होंने कहा जैव विविधता और वन्य जीवों की मौजूदगी वाले ‘तराई पूर्वी वन प्रभाग’ को योजनाबद्ध तरीके से विकसित कर उसके सुराई वन क्षेत्र को इको टूरिज्म जोन के रूप में तब्दील किया जाएगा, ताकि यहां के प्राकृतिक सौन्दर्य का उपयोग स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार मुहैया करवाने में किया जा सके। इस अवसर पर चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी, नानकमत्ता विधायक प्रेम सिंह राणा, मंडी अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *