Nirbhik Nazar

महिला के पेट मे था दशकों से पल रहा था बच्चा, 35 साल बाद डॉक्टरों ने निकाला बाहर, नाम दिया “बेबी स्टोन”

न्यूज़ डेस्क: मां बनना किसी भी महिला के लिए खास एहसास होता है. जिस दिन से बच्चा पेट में आ जाए, मां को हर पल उसका एहसास होता रहता है. हालांकि अल्जीरिया (Algeria News) में एक महिला को अपनी आधी उम्र तक ये पता ही नहीं चला कि उसके पेट में एक बच्चा पल (Unusual Pregnancy) रहा है. उसे इस बात का एहसास 35 साल बाद हुआ, जब उसके पेट में भयानक दर्द हुआ.

अल्जीरिया में एक 73 साल की महिला के पेट में अचानक भयंकर दर्द उठा. असहनीय दर्द से बिलखती महिला भागकर डॉक्टर के पास पहुंच गई. जब डॉक्टर ने पेट दर्द की वजह जानने की कोशिश की तो दंग रह गए. बुजुर्ग महिला के पेट में कई दशकों से 7 महीने का भ्रूण मौजूद था. अजीब बात ये थी कि महिला को खुद इस बात का कोई एहसास नहीं था.

पहले भी पेटदर्द की शिकायत हुई

The Sun की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जिस महिला के साथ ये अजीबोगरीब वाक्या हुआ, उसे पहले भी पेट में दर्द रहता था, लेकिन डॉक्टरों को इसके पीछे की वजह नहीं मालूम थी. हालांकि, जब इस बार महिला के पेट में दर्द ज्यादा बढ़ गया तो डॉक्टर ने जांच की और पाया कि महिला के पेट में करीब 35 साल से सात महीने का भ्रूण मौजूद था. इतने सालों में भ्रूण एक पत्थर की तरह बन चुका था और डॉक्टर्स ने इसे ‘बेबी स्टोन’ का नाम दिया है. इसका वजन 4.5 पाउंड यानी 2 किलो तक था.

बेहद अजीब का पूरा केस

ऐसी घटना डॉक्टरों ने भी बेहद दुर्लभ बताई. उन्होंने इसे लिथोपेडियन (Lithopedion) नाम की कंडीशन बताय. इस बारे में डॉक्टर ने कहा, ‘ऐसा तब होता है, जब भ्रूण का विकास गर्भाशय के बजाय पेट में होता है. बच्चे में निरंतर खून की कमी के की वजह से भ्रूण का विकास नहीं हो पाता है. चूंकि पेट से उसे बाहर निकालने का कोई रास्ता नहीं होता, ऐसे में भ्रूण पत्थर में बदलने लगता है. महिला के शरीर में मिला बेबी स्टोन भी इसी वजह से बना.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *