Nirbhik Nazar

सहारनपुर मे SBD जिला अस्पताल के डॉक्टर्स ने छीन लीं 27 मरीजों की आँखें…

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में SBD जिला अस्पताल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने से 27 मरीजों की आंखों की रोशनी चली गई। जिसके बाद अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। अस्पताल के डॉक्टरों ने इसको इन्फेक्शन बताकर मरीजों को दवाई दे दी। जानकारी के अनुसार, SBD जिला अस्पताल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया था। जिसके चार दिन बाद ही मरीजों की आंखों में पानी आना, जलन, सूजन, मवाद बनना शुरु हो गया। अस्पताल में दिखाने पर डॉक्टरों ने इन्फेक्शन होने की वजह बताकर दवाई दे दी। मरीजों का कहना है कि ऑपरेशन के लिए सस्ते लेंस का इस्तेमाल किया है।

डॉक्टरों ने लापरवाही के चलते महंगे लेंस की जगह 250 रुपए के सस्ते लेंस आंखों में लगा दिए, जिसके कारण 27 मरीजों की आंखों की रोशनी चली गई। मरीजों के द्वारा विरोध करने पर उन्हें प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया। जिनमें 8 मरीजों का इलाज PGI चंडीगढ़ में चल रहा है।  वहीं CMO संजीव मांगलिक ने बताया कि मामले जांच की जा रही है और दोषी पर कार्रवाई की जाएगी। मामले की पता चलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *