Nirbhik Nazar

वोटर लिस्ट मे नहीं है नाम, तो 5 जनवरी से पहले कर लें ये काम, चुनाव आयोग ने बताया ये तरीका…

लखनऊ: चुनाव आयोग ने लखनऊ में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें बताया कि अब तक 15.02 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं की सूची तैयार हो चुकी है। पांच जनवरी को मतदाताओं की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। तब यह आंकड़े और भी स्पष्ट हो जाएंगे। आयोग ने कहा, हमारा उद्देश्य है कि कोई भी मतदाता वोट करने से वंचित नहीं रहे।

चुनाव आयोग के मुताबिक, अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 52.8 लाख नए मतदाताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 23.92 लाख पुरुष और 28.86 लाख महिला मतदाता हैं। आयोग के मुताबिक, नए मतदाताओं में 19.89 लाख युवा मतदाता हैं यानी इनकी उम्र 18-19 साल हैं। पिछली बार के मुकाबले आठ गुना ज्यादा हैं। पहली बार महिला वोटर्स की संख्या पुरुषों से अधिक हुई है। चुनाव आयोग ने कहा कि  2017 में लिंगानुपात 839 था यानी एक हजार पुरुषों पर 839 महिला वोटर थीं। इस बार यह बढ़कर 868 हो गया है। पांच लाख महिला वोटर्स की संख्या में इजाफा हुआ है। उत्तर प्रदेश में इस वक्त 10 लाख 64 हजार 267 दिव्यांग मतदाता हैं।

आयोग ने आगे यह भी साफ किया कि अगर मतदाताओं की अंतिम सूची में किसी का नाम नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप नॉमिनेशन के आखिरी दिन तक इसके लिए क्लेम कर सकते हैं।

पांच जनवरी से पहले कैसे वोटर्स लिस्ट में नाम दर्ज कराएं

  • आप चुनाव आयोग की वेबसाइटeci.nic.in पर जाएं
  • इसके बाद ऑनलाइन वोटर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें
  • आप साइन अप मेन्यू पर क्लिक करें यहां आपको यूजर नेम और पासवर्ड बनाना पड़ेगा
  • इसके बाद अपनी फोटो और पते के प्रमाण के तौर पर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • अगर आप किसी वजह से चुनाव आयोग की वेबसाइट पर फोटो अपलोड नहीं कर पा रहे हैं तो बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से संपर्क कर उसे दस्तावेज जमा कर सकते हैं।

पांच जनवरी के बाद क्या करें

  1. मतदाता सूची में नाम न आने पर आप अपने जिले के निर्वाचन केंद्र में संपर्क करें
  2. यहां फॉर्म-6 भरकर अन्य दस्तावेजों के साथ जमा कर दीजिए
  3. फॉर्म-6 आप चुनाव आयोग की वेबसाइट  eci.nic.inसे डाउनलोड कर सकते हैं
nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *