Nirbhik Nazar

जज ने दोषी को सुनाई उम्रक़ैद की सज़ा, दोषी ने जज पर फेंककर मारी चप्पल…पढ़िये पूरी खबर

सूरत/गुजरात : सूरत की एक अदालत में लोग उस समय स्तब्ध रह गए जब उम्रकैद की सजा सुनाए जाने से बौखलाए दोषी ने जज पर चप्पल फेंक दी। हालांकि दोषी सुजीत साकेत की चप्पल अदालत में बने कठघरे में जाकर गिरी।

बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में सुनाई गई सजा 

इस साल अप्रैल में एक पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के एक मामले में विशेष पॉक्सो अदालत के जज पी. एस. काला ने 27 वर्षीय युवक को सजा सुनाई थी। अभियोजन पक्ष के अनुसार, मध्यप्रदेश के रहने वाले साकेत ने 30 अप्रैल को बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी थी। बच्ची एक प्रवासी मजदूर की बेटी थी। जानकारी के मुताबिक बच्ची को अकेला पाकर दोषी ने उसे चॉकलेट दिलाने के बहाने से अगवा कर लिया था।

उसके खिलाफ हजीरा थाने में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम सहित संबंधित प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अदालत ने अभियोजन पक्ष द्वारा पेश किए गए 26 गवाहों के बयानों को ध्यान में रखा। अदालत ने आदेश सुनाने से पहले 53 दस्तावेजी साक्ष्यों पर भी विचार किया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *