देहरादून: विदित हों कि प्रशिक्षित बेरोज़गार डिप्लोमा फार्मेसिस्ट अपनी नियुक्ति सहित विभिन्न माँगों को लेकर धरना स्थल एकता विहार देहरादून में 19 अगस्त 2021 से आंदोलनरत है परंतु सरकार द्वारा बेरोजगारों की माँगों के संबंध में कोई संज्ञान नहीं लिया गया है और 20 दिसंबर 2021 को एक शासनादेश जारी करके 21 वर्षों से रोज़गार की आस लगाये बेरोज़गार फार्मासिस्टों के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया गया है जिससे 21000 बेरोज़गार फार्मासिस्टों द्वारा सरकार की अन्यायपूर्ण नीति के ख़िलाफ़ प्रदेश के कुछ स्थानों पर आज सरकार एवं स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

राजधानी देहरादून में बेरोजगार फार्मासिस्ट संगठन ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का पुतला दहन किया। इतना ही नहीं उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की बेरोजगार फार्मासिस्ट संगठन का कहना है की सरकार ने उनके साथ छलावा किया है। उन्हे आश्वासन दिया जाता रहा की उनकी मांगे मानी जाएगी लेकिन सरकार ने शासन देश लाकर फार्मासिस्ट के पदो को समाप्त करने का काम किया है जिससे प्रदेश भर के 21 हजार फार्मासिस्ट में खासा आक्रोश है। इसलिए आज 5 स्थानों पर सरकार के पुतले जलाए गए है इतना ही नहीं बेरोजगार फार्मासिस्ट का कहना है की सरकार को उनकी मांगे माननी पड़ेगी नही तो उनका आंदोलन उग्र रूप से जारी रहेगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।