Nirbhik Nazar

“आप” ने किया साफ – जनवरी में जारी होगी प्रत्याशियों की सूची, हर विधानसभा के लिए बनेगा अलग मेनिफेस्टो…

देहरादून: आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में जनवरी के पहले हफ्ते में अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर देगी। इसके साथ ही जल्द उत्तराखंड नवनिर्माण की रूपरेखा को लेकर घोषणा पत्र कमेटी का गठन भी करेगी, जो सभी 70 विधानसभाओं के लिए अलग-अलग मेनिफेस्टो तैयार करेगी। ये जानकारी दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने दी।

उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी पूरी तरह से तैयारियों में जुटी हुई है। केजरीवाल एक के बाद एक देवभूमि का दौरा कर जनता को साधने में जुटे हुए हैं। पार्टी अब घोषणा पत्र को लेकर भी तैयारियों में जुट गई है। इसके तहत सभी विधानसभा सीटों के लिए अलग-अलग घोषणा पत्र तैयार किए जाएंगे। इसके साथ ही जल्द प्रत्याशियों को लेकर भी ऐलान होगा। पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने इस बात की जानकारी दी।

अगले 45 दिनों की चुनावी रणनीति पर फोकस 

प्रदेश कार्यालय में समीक्षा के दौरान अगले 45 दिनों की चुनावी रणनीति को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान तीन जनवरी को केजरीवाल के दून दौरे को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल, आप प्रभारी दिनेश मोहनिया, सहप्रभारी राजीव चौधरी, प्रवीण देशमुख समेत तीनों कार्यकारी अध्यक्ष,अनंतराम चौहान, भूपेश उपाध्याय, प्रेम सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा इलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष दीपक बाली, उपाध्यक्ष बसंत कुमार, शिशुपाल रावत, राजिया बेग, इलेक्शन कमेटी के सचिव ओपी मिश्रा भी मौजूद थे।

युवा, महिला और बुजुर्ग सभी के लिए गारंटी योजना लाई है आप पार्टी

आम आदमी की गोपाल राय ने बताया कि नए साल में राज्य में नव परिवर्तन यात्रा शुरू की जाएगी, जो देहरादून से शुरू होगी। गोपाल राय ने कहा कि राज्य निर्माण के समय जो परेशानियां और समस्याएं थी वो आज भी जस की तस बनी हुई हैं। पर, आम आदमी पार्टी युवा, महिला, बुजुर्ग सभी के लिए गारंटी योजनाएं लेकर आई है। बिजली की गारंटी को लेकर राय ने कहा कि बिजली की इस गारंटी में 14 लाख जुड़े हैं। बेरोजगारी भत्ते में आठ लाख से ज्यादा जुड़े हैं, जबकि महिलाओं को भत्ता दिए जाने की गारंटी में एक लाख से ज्यादा महिलाएं जुड़ चुकी हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *