Nirbhik Nazar

तेलंगाना के पूर्व मुख्य सचिव अनिल चंद्र पुनेठा बने उत्‍तराखंड के मुख्य सूचना आयुक्त

देहरादून: आखिरकार राज्य में लंबे समय से रिक्त चल रहे मुख्य सूचना आयुक्त व दो सूचना आयुक्त समेत तीन पदों पर नियुक्ति हो गई। सरकार ने तेलंगाना के पूर्व मुख्य सचिव आइएएस अनिल चंद्र पुनेठा को राज्य का मुख्य सूचना आयुक्त बनाया है। पुनेठा वर्तमान में हैदराबाद में रह रहे हैं। नई दिल्ली निवासी विपिन चंद्र और देहरादून निवासी एडवोकेट विवेक शर्मा को सूचना आयुक्त के रिक्त पदों पर तैनाती दी गई है।

शत्रुघ्न के त्यागपत्र से रिक्त हुआ था मुख्य सूचना आयुक्त पद

मुख्य सूचना आयुक्त पद से शत्रुघ्न सिंह के मार्च में त्यागपत्र देने से यह पद रिक्त हो गया था। सरकार ने सूचना आयुक्त जेपी ममगाईं को कार्यवाहक मुख्य सूचना आयुक्त बनाया था। बीते अक्टूबर माह में जेपी ममगार्ईं भी सेवानिवृत्त हो गए। इस कारण सूचना विभाग में मुख्य सूचना आयुक्त व दो पद आयुक्त के रिक्त हो गए थे। मुख्य सूचना आयुक्त और दो सूचना आयुक्त के न होने के कारण आयोग का कार्य तकरीबन ठप हो गया था। कारण यह कि एक ही सूचना आयुक्त रहने पर आयोग का कोरम पूरा नहीं माना जाता। ऐसे में सरकार पर लगातार नए सूचना आयुक्त की तैनाती का दबाव पड़ रहा था।

मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में हुई थी चयन समिति की बैठक

बीते दिनों इन पदों पर प्राप्त आवेदनों पर विचार के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक हुई थी। अब सरकार ने मुख्य सूचना आयुक्त व दो सूचना आयुक्त की तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रभारी सचिव सामान्य प्रशासन विभाग विनोद कुमार सुमन द्वारा जारी आदेश के अनुसार मुख्य सूचना आयुक्त व दोनों आयुक्तों की नियुक्ति तीन वर्ष के लिए अथवा 65 साल पूरा होने तक, जो भी पहले हो, के लिए होगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *