Nirbhik Nazar

उत्तराखंड मे कांग्रेस को झटका : सीनियर नेता हेम आर्य ने छोड़ा हाथ का साथ, बीजेपी से बन गई बात…

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनावसे पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के सीनियर नेता हेम आर्य ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है. 2017 में बीजेपी से टिकट न मिलने पर हेम आर्या ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था. हारने के बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे. अब विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले वह एक बार फिर से बीजेपी में वापस लौट गए हैं. साल 2012 में हेम आर्य ने बीजेपी के टिकट पर नैनीताल सीट से चुनाव लड़ा था. हालांकि वह 5 हजार वोटों से सरिता आर्या से हार गए थे.

आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, नरेश बंसल और संगठन मंत्री अजय कुमार की मौजूदगी में देहरादून में हेम आर्या ने बीजेपी में घर वापसी की. विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही दल बदल की राजनीति इन दिनों जोरों पर है. सियासी बयार को देखते हुए नेता दल बदल रहे हैं. हेम आर्य के साथ ही आम आदमी पार्टी के नेता और उत्तराखंड के पूर्व IPS अधिकारी अनंत राम चौहान ने भी दूसरी पार्टी ज्वाइन कर ली है. वह प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी में आज दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हो गए.

चुनाव से पहले दल-बदल की राजनीति

उत्तराखंड आप जिला मीडिया प्रभारी और प्रवक्ता हेमा भंडारी ने जिले के 11 विधानसभाओं में मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है. उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि आप पूरे जोश के साथ चुनावी मैदान में उतरने जा रही है. उन्होंने कहा कि सभी सीटों पर जीतने वाले अच्छे जनाधार वाले उम्मीदवारों को उतारा जाएगा. आप नेता ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस से परेशान हो चुके लोगों का विश्वास आम आदमी पार्टी में बढ़ा है. हेमा भंडारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव की वजह से संगठन का विस्तार किया जा रहा है. इसीलिए विधानसभाओं में मीडिया प्रभारियों की तैनाती की गई है.

विधानसभा चुनाव में टिकट पाने के लिए नेताओं के दल बदलने की राजनीति जारी है. 2017 में टिकट न मिलने से नाराज हेम आर्य ने बीजेपी छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था.लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था.जिसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे. 2022 विधानसभा चुनाव के लिए जब कांग्रेस से उन्हें टिकट मिलता नहीं दिखा, तो वह एक बार फिर से बीजेपी में शामिल हो गए हैं.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *