Nirbhik Nazar

उत्तराखंड मे 10 IPS अधिकारियों के तबादले, जानिये कौन कहाँ गया…

देहरादून: प्रदेश में चुनाव से पहले दस आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। अपर पुलिस महानिदेशक सीआईडी एवं पीएसी डा. पीवीके प्रसाद को अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी के साथ ही निदेशक अभियोजन बनाया गया है। जबकि पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल को अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना एवं सुरक्षा बनाया गया है। शासन की ओर से हाल ही में कुछ पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति की गई थी। जिसके बाद इन अधिकारियों को पदोन्नति के पद पर तैनाती दी गई है। इसके अलावा कुछ अन्य अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक पुलिस महानिरीक्षक पी एंड एम, दूरसंचार व निदेशक सतर्कता अमित कुमार सिन्हा से पुलिस महानिरीक्षक पी एंड एम व दूरसंचार का प्रभार हटाते हुए उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस दूरसंचार व सीसीटीएनएस बनाया गया है। पुलिस महानिरीक्षक साइबर अपराध एवं एसटीएफ डॉ. वी मुरुगेशन को अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था बनाया गया है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिसूचना केवल खुराना को पुलिस महानिरीक्षक पीएंड एम, पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय व सतर्कता विमला गुंज्याल को पुलिस महानिरीक्षक आईआईडी एवं पुलिस दूरसंचार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्मिक निवेदिता कुकरेती को पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिसूचना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था पी रेणुका देवी को पुलिस उपमहानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था, सेनानायक आईआरबी द्वितीय बरिंदरजीत सिंह को पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय व उपनिदेशक सतर्कता एवं पुलिस अधीक्षक विजिलेंस सेल अमित श्रीवास्तव को सेनानायक आईआरबी द्वितीय देहरादून बनाया गया है।

सीएम से मिले आईएएस और आईपीएस अधिकारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों ने मुलाकात कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सीएम ने कहा कि नए वर्ष पर सभी अधिकारियों की नई ऊर्जा के साथ प्रदेश विकास की राह पर अग्रसर होगा।

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु की अगुवाई में आईएएस अधिकारियों से सीएम से भेंट की। जबकि पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के नेतृत्व में आईपीएस अफसरों से सीएम मुलाकात कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पूर्व मुख्य सचिव एवं राजस्व आयुक्त ओम प्रकाश, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, आयुक्त गढ़वाल सुशील कुमार, सचिव आरके सुधांशु, शैलेश बगोली, डॉ. पंकज कुमार पांडेय, एसए मुरुगेशन समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *