Nirbhik Nazar

बीजेपी को बड़ा झटका : पूर्व विधायक मालचंद और उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक कांग्रेस में शामिल

देहरादून: पुरोला सीट से भाजपा विधायक रहे मालचंद व उत्तरकाशी जिला पंचायल अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण सोमवार काे कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी धीरेंद्र यादव ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मौजूद रहे।

बीजेपी को बड़ा झटका

उत्तराखंड कांग्रेस ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। पुरोला विधानसभा सीट में मजबूत माने जा रहे मालचंद को कांग्रेस में शामिल किया गया है। मालचंद बीजेपी के विधायक रहे हैं। 2017 में मालचंद बीजेपी के टिकट पर चुनाव हार गए थे।

राजकुमार 2017 में कांग्रेस के टिकट पर जीत कर विधायक बने थे, लेकिन 2022 के चुनाव से ऐन पहले राजकुमार बीजेपी में शामिल हो गए थे। जिसके बाद माना जा रहा था कि पूर्व विधायक मालचंद कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। सोमवार को इन कयासों पर मुहर लग गई।


बिजल्वाण की गिनती तेज तर्रार युवा नेताओं में

दीपक बिजल्वाण की गिनती उत्तराखंड के तेज तर्रार युवा नेताओं में होती है। बताया जा रहा है कि दीपक बिजल्वाण की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से भी मुलाकात हो चुकी है। दीपक बिजल्वाण ने छात्र संघ अध्यक्ष से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष पद तक का सफर तय किया है। बिजल्वाण एनएसयूआई व यूथ कांग्रेस में भी राष्ट्रीय स्तर पर पदाधिकारी रह चुके हैं।

उत्तरकाशी में सोमवार को रही कांग्रेस में उथल-पुथल

साल का पहला सोमवार जनपद उत्तरकाशी में कांग्रेस के लिए उथल पुथल भरा रहा। कहीं पार्टी में गुट बाजी उजागर हुई तो कहीं पार्टी में नए चेहरे शामिल होने पर कार्यकर्ता मुखर हुए। गंगोत्री विधान सभा सीट पर जीत के लिए आश्वस्त कांग्रेस में गुटबाजी खुलकर सामने आई। एक गुट ने प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भेज गंगोत्री सीट से पूर्व सीएम हरीश रावत को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की। कांग्रेसियों को यह पत्र सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। जिस पर भाजपा भी चुटकी ले रही है। वहीं निर्दलीय जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण को कांग्रेस में शामिल किए जाने पर जनपद में कार्यकर्ता मुखर होने लगे हैं। दीपक बिजल्वाण यमुनोत्री विधान सभा सीट से दावेदारी भी कर रहे हैं। स्थानीय पदाधिकारियों ने बिजल्वाण को शामिल किए जाने पर पार्टी के उच्चाधिकारियों के समक्ष नाराजगी भी जताई है।

जिपं अध्यक्ष के खिलाफ मुखर हुए कांग्रेसी

जिला पंचायत अध्यक्ष उत्तरकाशी दीपक बिजल्वाण की कांग्रेस में वापसी के बाद ही गंगा और यमुनाघाटी के कांग्रेस कार्यकर्ता मुखर होने लगे हैं। उनका कहना है कि विवादित नेता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अतोल रावत और उत्तरकाशी जिलाध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत ने फोन पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव से बात की है। उन्होंने यमुनोत्री सीट पर बतौर निर्दलीय दावा ठोक रहे जिला पंचायत अध्यक्ष बिजल्वाण को वापस कांग्रेस में लेने का विरोध किया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *