Nirbhik Nazar

खाने से लेकर नज़र उतारने और शादी कराने मे सहायक होती है हल्दी, जानिए हल्दी से वृद्धि के उपाय…

न्यूज़ डेस्क किचन में खाने का स्वाद बढ़ाने वाली हल्दी तंत्र साधना में भी बहुत ज्यादा जरुरी होती है। शादी में हल्दी लगने वाले लड़के/लड़की को भी कटार इसलिए देते हैं। क्योंकि हल्दी को पूजा के साथ-साथ प्रेत आत्माओं के वशीकरण में भी काम लिया जाता है। हल्दी उष्ण प्रकृति की, कटु तिक्त स्वाद वाली, सुगन्धित व उत्तेजक होती है। हल्दी का शक्तिवर्धक, रोग नाशक, पूजा-पाठ, माॅगलिक कार्य व ताॅत्रिक आदि कार्यो में काम ली जाती है। वैसे तो हल्दी 5 प्रकार की होती है, लेकिन पीली हल्दी को तांत्रिक कार्यों में काम लिया जा सकता है।

नजर उतारने में

हल्दी में एक कपडे को रंगना है और उसमें आजवायन रखकर पोटली बनानी है। इस पोटली को काले धागे से बांधकर नजर लगे बच्चे को गले में पहनानी है। एक दिन बच्चे के गले में रखने के बाद उसे दूसरे नदीं में प्रवाहित कर दें। पति का प्यार पाने के लिए स्त्री को गुरूवार के दिन पीले वस्त्र पहनकर एक हल्दी की गांठ रखकर ”ऊॅ रत्यै कामदेवायः नमः” की कम से कम एक माला का जाप करें। साथ ही गुरूवार को बेसन से बनी हुई चीजें ही खायें। ऐसा करने से पति को तरक्की भी मिलेगी और आपस में प्यार भी बढ़ने लगेगा।

विवाह में हो रही देरी के लिए

शुक्ल पक्ष के गुरूवार को पीला कपड़ा, पुष्प, पीतल, चने की दाल, गुड़, यज्ञोपवीत हल्दी की गाॅठ आदि को एक कपड़े में बाॅधकर अपने इष्ट देव का स्मरण करके घर में गुप्त स्थान पर रख दें। विवाह हो जाने के बाद इस पोटली को नदी में प्रवाहित कर दें।

धन वृद्धि के लिए

गणेश चतुर्थी के दिन हल्दी की गांठ, चावल, नारियल, सुपारी व पैसों को हल्दी में रंग लें और इन्हे पीले रूमाल में रखकर पूजा करें। पूजा के बाद उस रूमाल को घर की तिजोरी में रख दें। जल्द ही धन वृद्धि के साथ बरकत होने लगेगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *