Nirbhik Nazar

फिर मचा शोर, कांग्रेस छोड़ रहे हैं किशोर ….पढ़िये पूरी खबर

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के भाजपा में जाने की चर्चाएं फिर जोरों पर हैं। किशोर उपाध्याय भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार से मिलने उनके फ्लैट में गए। वहां भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी की मौजूदगी को देखते हुए इन चर्चाओं को बल मिल रहा है। किशोर उपाध्याय के भाजपा में जाने को लेकर गाहे-बगाहे चर्चाएं जोर पकड़ती रहती हैं। हालांकि, किशोर उपाध्याय ने कभी इस बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा। अब उनके भाजपा नेता के फ्लैट में जाने से इन चर्चाओं को फिर बल मिल रहा है। भाजपा नेता अजेय कुमार के फ्लैट से निकलने के दौरान मीडिया ने उनसे बातचीत में उनके भाजपा में जाने के बारे में जानना चाहा, लेकिन उन्होंने कोई भी टिप्पणी से इन्कार कर दिया।

कभी पूर्व सीएम हरीश रावत के प्रमुख सिपहसालारों में रहे हैं शुमार

दरअसल, किशोर उपाध्याय कभी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के प्रमुख सिपहसालारों में शुमार रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव के बाद से ही दोनों के संबंध में खिंचाव हो चुका है। बीते साल नवंबर में इंटरनेट मीडिया पर अपनी पोस्ट में किशोर ने हरीश रावत को निशाने पर लेते हुए कहा था कि 2017 में सहसपुर सीट से चुनाव वह बड़ी साजिश के चलते हारे थे। इसके जवाब में हरीश रावत ने तंज भी कसा तो चेतावनी भी दी। साथ ही यह भी कहा कि टिहरी से लेकर कई विधानसभा क्षेत्रों का जिक्र करते हुए कहा था कि सहसपुर से टिकट किशोर ने ही तय कराया था।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *