मुरादाबाद:उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से यूपी की सियासत में जमीन तलाश रहे ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) को मुरादाबाद में फजीहत का सामना करना पड़ा. ओवैसी यहां एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए आने वाले थे, लेकिन उनको थाना मझौला स्थित ड्राइव इन 24 होटल में कोई कमरा ही नहीं मिला.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, होटल मैनेजमेंट ने ओवैसी को कमरा देने से इनकार कर दिया. इसे लेकर AIMIM के प्रदेशाध्यक्ष ने नाराजगी जताई. इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया, ‘होटल मैनेजमेंट बता रहा है कि पुलिस ने असदुद्दीन ओवैसी को कमरा देने से मना किया है.’ उन्होंने कहा कि होटल वालों ने उन्हें बताया कि होटल में किसी दूसरे व्यक्ति के लिए तो कमरा उपलब्ध है, लेकिन वे ओवैसी को कमरा नहीं दे सकते.