Nirbhik Nazar

इंसानियत को कर दिया शर्मसार, लड़की के मरने के बाद भी दरिंदे करते रहे बलात्कार…पढ़िये पूरी खबर…

बूंदी/ राजस्थान: बूंदी में 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. लड़की की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में जो खुलासा हुआ है वह बेहद दर्दनाक है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है दरिंदे उसकी हत्या करने के बाद भी उसके शव के साथ बलात्कार करते रहे. बलात्कारियों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी.

16 वर्षीय नाबालिक आदिवासी लड़की 23 दिसंबर को लापता हो गई और बाद में राजस्थान के बूंदी में बलात्कार और हत्या की गई. आदिवासी लड़की के प्राइवेट पार्ट में 30 से ज्यादा चोट के निशान मिले हैं. बलात्कार और हत्या के बाद भी उसके साथ होने वाली दरिंदगी थमी नहीं. उसकी मौत के बाद भी दरिंदे उसके साथ बलात्कार करते रहे. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता की चुनरी से ही उसके गले और हाथ बांध दिए थे, जिसके बाद आरोपी रेप कर रहे थे.

बूंदी पुलिस के ऑफिसर ने कहा कि उन्होंने अपनी जीवन में ऐसी दरिंदगी कभी नहीं देखी. उन्होंने बताया कि लड़की उस समय लापता हो गई थी जब वह अपनी बकरियां चरा रही थी. बूंदी बार एसोसिएशन के सदस्यों ने भी घोषणा की है कि वे अदालत में आरोपियों का बचाव नहीं करेंगे.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *