Nirbhik Nazar

सीएम पुष्कर सिंह धामी लड़ेंगे 2 विधानसभा सीटों से चुनाव लेकिन खटीमा से नहीं ?

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के एक बयान से सियासी गलियारों में चर्चा तेज कर दी है कि क्या पुष्कर खटीमा सीट को छोड़ रहे हैं। चर्चा यह भी तेज हो रही है कि पुष्कर दो सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसे में काशीपुर सीट एक बार फिर हॉट होती दिख रही है। यूं तो अंदरखाने कई रोज से चर्चा हो रही थी कि सीएम पुष्कर 2022 में खटीमा सीट से चुनाव शायद ही लड़े। लेकिन इस पर कोई मुखर होकर नहीं बोल रहा था। विगत दिवस सीएम धामी ने खटीमा की एक जनसभा में खुद ही एक जुमला उछाल दिया। “धामी ने कहा कि लोग उनसे पूछ रहे हैं कि खटीमा से चुनाव लड़ोगे या नहीं। मैं कहीं भी रहूं मेरी आत्मा सदैव आपके साथ ही रहेगी”।

सीएम पुष्कर के इन लफ्जों के साथ ही पुरानी चर्चाओं को पर से लग गए हैं। भाजपा खेमे में एक-दूसरे से तेजी से सवाल पूछा जा रहा है कि क्या सीएम खटीमा सीट छोड़ रहे हैं। अगर छोड़ रहे हैं तो फिर आखिर किस सीट से 2022 के चुनावी समर में कूदेंगे। कुछ लोग यह चर्चा भी कर रहे हैं कि पुष्कर इस बार दो सीटों से चुनाव लड़ेगे। अगर खटीमा सीट छोड़ते हैं तो इसका संदेश अच्छा नहीं जाएगा। विपक्षी दल कांग्रेस को उन पर हमले का मौका मिल जाएगा। ऐसे में खटीमा के साथ ही एक अन्य सीट से भी पुष्कर नामांकन कर सकते हैं।

दो सीटों की बात आते ही सबसे पहले चर्चा काशीपुर सीट की हो रही है। इस सीट से अकाली कोटे से टिकट पाने वाले हरभजन सिंह चीमा 20 साल से विधायक हैं। भाजपा-अकाली गठबंधन खत्म होने के बाद चीमा के टिकट पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ऐसे में पुष्कर को इस सीट से चुनाव लड़ने में कोई दिक्कत नहीं होगी। टिकट की दावेदारी कर रहे भाजपा नेता सीएम पुष्कर के नाम पर शांत हो सकते हैं। बहरहाल, सीएम धामी खटीमा सीट छोड़ते हैं या फिर दो सीटों से चुनाव लड़ते हैं, यह तो आने वाले समय में ही साफ होगा। लेकिन सीएम पुष्कर के चंद लफ्जों ने इस बारे में चर्चाओं का बाजार बेहद गर्म कर दिया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *