Nirbhik Nazar

अनिल चंद्र पुनेठा ने ली मुख्य सूचना आयुक्त पद की शपथ…

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने बुधवार को राजभवन में उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त अनिल चंद्र पुनेठा और सूचना आयुक्त विवेक शर्मा को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे।

प्रदेश सरकार ने कुछ समय पहले ही मुख्य सूचना आयुक्त पद पर आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव अनिल चंद्र पुनेठा को नियुक्त करने का निर्णय लिया था। इसके अलावा सरकार ने दिल्ली निवासी विपिन चंद्र और देहरादून निवासी एडवोकेट विवेक शर्मा की सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्ति की थी। मुख्य सूचना आयुक्त व दो सूचना आयुक्त के पद गत अक्टूबर से रिक्त चल रहे थे। नियुक्ति तीन वर्ष के लिए अथवा 65 साल पूरे होने तक, जो भी पहले हो, के लिए की गई है। बुधवार को राजभवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली निवासी विपिन चंद्र नहीं पहुंच पाए। उन्हें बाद में शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने मुख्य सूचना आयुक्त अनिल चंद्र पुनेठा और सूचना आयुक्त विवेक शर्मा को शुभकामनाएं भी दीं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *