Nirbhik Nazar

12 साल के बाद सेलिनास गाँव की लड़कियां बन जाती हैं लड़का, पढ़िये पूरी खबर…

न्यूज़ डेस्क: लड़के और लड़कियों में किशोरावस्था में कई बदलाव होते हैं। इस उम्र में लड़के—लड़कियों में कई शारीरिक बदलाव भी आते हैं। वहीं दुनिया में कुछ ऐसे रहस्य भी हैं,जिनका पता आज तक वैज्ञानिक भी नहीं लगा पाए हैं। अगर आपको बताएं कि एक जगह ऐसी भी है, जहां एक उम्र के बाद लड़कियां, लड़का बन जाती हैं। आप भी हैरान हो रहे होंगे लेकिन यह सच है। इसको लोग श्रापित गांव मानते हैं। इस गांव में एक उम्र में लड़कियों में ऐसे बदलाव आते हैं कि वह लड़का बन जाती हैं। वैज्ञानिक भी इस रहस्य को आज तक नहीं सुलझा पाए हैं।

श्रापित गांव है सेलिनास

हम जिस जगह के बारे में बता रहे हैं वह डोमिनिकन रिपब्लिक देश में है। इस गांव का नाम ला सेलिनास है। इस गांव की लड़कियों का एक खास उम्र के बाद जेंडर चेंज हो जाता है। इसके बाद यहां की लड़कियां, लड़का बन जाती हैं। इस वजह से लोग इस गांव को श्रापित गांव भी कहते हैं। वैज्ञानिक भी इससे हैरान हैं और आज तक यह पता नहीं लगा पाए हैं कि ऐसा क्यों होता है। वहीं कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि ऐसा जेनेटिक डिसऑर्डर की वजह से होता है।

12 उम्र के बाद बदलाव

रिपोर्ट के अनुसार, ला सेलिनास गांव की कई लड़कियों में 12 साल की उम्र में बदलाव आते हैं और वे लड़के में तब्दील होने लगती हैं। गांव के लोगों का मानना है कि यहां किसी अदृश्य शक्ति का साया है, जिसकी वजह से ऐसा होता है। हालांकि गांव के लोग इससे काफी परेशान हैं। वहीं कुछ बुजुर्ग लोग इस गांव को श्रापित मानते हैं। यहां इस तरह के बच्‍चों को ‘ग्वेदोचे’ कहा जाता है।

गांव में लड़कियों की संख्या हुई कम

इस गांव में जब भी किसी परिवार में लड़की का जन्म होता है तो उस घर में एक डर का माहौल हो जाता है। उन्हें डर होता है कि उनकी बेटी बड़ी होने पर लड़का बन जाएगी। इस बीमारी के कारण गांव में लड़कियों की संख्या काफी कम होती जा रही है। इसके साथ ही इस रहस्यमयी बीमारी की वजह से आस-पास के गांव के लोग इस गांव को बुरी नजर से देखते हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *