नई दिल्ली: पंजाब के हुसैनीवाला में बुधवार (5 जनवरी) को पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बीच पंजाब कांग्रेस से अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने शर्मनाक बयान दिया है और इसे ड्रामा बताया है. पंजाब कांग्रेस से अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने पीएम मोदी की सुरक्षा चूक को ड्रामा बताया है. सिद्धू ने कहा कि खाली कुर्सियों की वजह से रैली रद्द की गई.

एडीजीपी की चिठ्ठी से बड़ा खुलासा
पंजाब के एडीजीपी की चिठ्ठी के मुताबिक पंजाब सरकार को किसानों के प्रदर्शन की पहले से जानकारी थी. एडीजीपी ने पत्र में ये भी लिखा था कि 5 तारीख को बारिश के अनुमान के साथ किसानों का धरना है, इसलिए सुरक्षा के खास इंतजाम किए जाने चाहिए.
देखिये क्या बोले सिद्धू…
PM couldn’t have addressed empty chairs like shameless Ex CM Captain. Only way out was to divert media attention to alleged security threat & save humiliation of addressing 500 people on 70000 chairs. This is a colossal failure of BJP in Punjab. They were like a burst balloon !! pic.twitter.com/jhugG4zKPk
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) January 6, 2022
पंजाब सरकार के दावों की खुली पोल
यानी साफ है कि पंजाब के एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर की चिठ्ठी से पंजाब सरकार के कल के दावों की पोल खुल गई है. बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने दावा किया था कि उनके पास पीएम मोदी के सड़क के रास्ते फिरोजपुर जाने की कोई जानकारी नहीं थी. सीएम चन्नी ने कहा था कि पीएम मोदी की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है.
राष्ट्रपति कोविंद ने सुरक्षा में सेंध पर जताई चिंता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा में हुई चूक के मामले में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चिंता जताई है. इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए उनके अधिकारिक आवास पहुंचे.
सुप्रीम कोर्ट में कल हो सकती है सुनवाई
पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है और अब यह सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. पंजाब में पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक के मामले की मेंशनिंग चीफ जस्टिस एनवी रमना की बेंच के सामने की गई है. इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में कल (7 जनवरी) हो सकती है.