Nirbhik Nazar

“विकास के 5 साल, नये इरादे-युवा सरकार” सीएम धामी ने 70 विस क्षेत्रा को किया लाइव संबोधित, गिनाईं उपलब्धियां

खटीमा: उत्तराखंड विधानसभा के चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले शुक्रवार को प्रदेश की भाजपा सरकार का मेगा इवेंट आयोजित हुआ। प्रदेश के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में सरकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें राज्य सरकार की पांच साल की उपलब्धियों को साझा किया गया। साथ ही हर विधानसभा विकास कार्यों के शिलान्यास और उद्घाटन भी किए गए। इस दौरान मुख्यमंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र खटीमा के कार्यक्रम में रहे, जबकि हर विधानसभा में कार्यक्रम की अध्यक्षता वहां के पार्टी विधायक ने की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी 70 विस क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रम में लाइव संबोधित किया। मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि केदानाथ के नवनिर्माण से लेकर ऑल वेदर रोड और जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गईं हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक पत्रकार ने मुझसे पूछा कि आप खटीमा से ही चुनाव लड़ेंगे?। मैं आपसे पूछता हूं क्या मुझे खटीमा से चुनाव लड़ना चाहिए। मुख्यमंत्री धामी के इतना कहने के बाद पूरा मैदान… हमारा विधायक कैसा हो पुष्कर सिंह धामी जैसा हो से गूंज उठा। जिसपर मुख्यमंत्री  ने कहा कि मैं आपका ये कर्ज कभी नहीं चुका सकता। देहरादून में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के जीएमएस रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में कार्यक्रम आयोजित किया। हरिद्वार में यह कार्यक्रम ऋषिकुल मैदान में आयोजित किया गया। जहां पंडाल में चार हजार के करीब लोग पहुंचे। इनमें बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल रहे। यहां सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक शामिल रहे। हल्द्वानी में शीश महल स्थित निजी बरात घर में मुख्यमंत्री के संबोधन का वर्चुअल प्रसारण किया गया। इस दौरान सांसद अजय भट्ट मौजूद रहे।

हर विस के लिए 12 लाख रुपये की व्यवस्था

इस मेगा इवेंट के आयोजन के लिए प्रदेश सरकार ने 8.40 करोड़ रुपये बजट की व्यवस्था की है। हर विधानसभा के कार्यक्रम पर 12 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। शासन से सभी जिलाधिकारियों को कार्यक्रम के आयोजन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे।

मुख्यमंत्री का लाइव संबोधन

कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री के लाइव संबोधन की व्यवस्था की गई। मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा से संबोधित किया। इसे सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में सुना गया। हर विधानसभा में कार्यक्रम स्थल पर एलईडी लगाई गई।

पांच साल की उपलब्धियों का प्रचार

सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम के जरिये प्रदेश सरकार ने अपने पांच साल की उपलब्धियों का प्रचार किया। इस दौरान विभिन्न विभागों को प्रदर्शनी लगाने के भी निर्देश दिए गए।

साथ ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए जा सकते हैं। सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोगों को भी कार्यक्रम में बुलाया गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *