Nirbhik Nazar

हाथ की जगह बुजुर्ग महिला की गर्दन पर लग गया कोरोना का टीका, अब महिला कर रही है ये शिकायत…

चित्तौड़गढ़/राजस्थान: कोरोना वैक्सीन बुजुर्ग की गर्दन में लगाने का मामला सामने आया है. महिला का आरोप है कि उसके हाथ की जगह गर्दन पर टीका लगाया गया. वहीं मामले को झूठा बताते हुए विभाग ने पल्ला झाड़ लिया. मामला चित्तौड़गढ़ के भूपालसागर का है. भूपालसागर के पटोलिया की रहने वाली बुजुर्ग महिला गंगाबाई का कहना है कि 9 महीने पहले 25 मार्च को कांकरवा पीएचसी पर कोरोना का टीका लगवाने गई थी. उसके साथ एक और महिला भी थी. वह नर्स के पास टीका लगाने गई. उस दौरान वह पीछे मुड़कर उस महिला को बुला रही थी. तब नर्स ने जल्दबाजी करते हुए गर्दन पर वैक्सीन लगा दी. महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि अब उसका बायां हाथ काम नहीं करता, जिसकी वजह से उसको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

वहीं नर्स का कहना है कि ऐसी लापरवाही कभी नहीं हो सकती. खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहित कुमावत ने बताया कि नर्स अगर आंख बंद करके भी टीका लगाएगी तो भी वह सीधे हाथ पर ही लगाएगी. एसडीएम के आदेश पर चिकित्सा टीम महिला के घर पहुंची. एसडीएम भावना सिंह के आदेश पर बीसीएमओ कुमावत एक टीम के साथ गंगाबाई के घर पहुंचे. उन्होंने गंगाबाई के घर जाकर जांच शुरू की. गंगाबाई का कहना है कि उसका हाथ बेकार हो चुका है. तब से हाथ ऊपर नीचे नहीं होता है. इसलिए कोई भी काम नहीं कर पाती. परिवार के सभी लोगों को दोनों डोज लग गए हैं, सब स्वस्थ भी है.

सोनोग्राफी के साथ होगी उच्च स्तरीय जांच

चिकित्सा टीम ने गंगा बाई के हाथ को भी ऊपर नीचे करके देखा. बीसीएमओ डॉ. कुमावत ने भूपालसागर सीएचसी पर आकर जांच कराने को कहा. बीसीएमओ ने कहा कि हड्डी विशेषज्ञ डॉ. जगदीश बावरी से जांच करवाने और आवश्यकता पड़ी तो जिला हॉस्पिटल भेजकर सोनोग्राफी करवाकर उच्च स्तरीय जांच करवाई जाएगी.

सीसीटीवी फुटेज में भी नहीं हो सकता चेक

मेडिकल टीम के सुपरवाइजर कमल कुमार मीणा ने बताया कि वैक्सीनेशन रूम में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है. समय ज्यादा हो गया है, एक मका स्टोरेज ही रहता है. अगर गंगा बाई उसी समय हॉस्पिटल आ जाती तो सारी बात स्पष्ट हो जाती. सीसीटीवी फुटेज में टीका लगने का सीन रिकॉर्ड हुआ होगा मगर समय ज्यादा होने से अब उसमें भी नहीं देखा जा सकता.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *