Nirbhik Nazar

कैमरे मे क़ैद हुआ एलियंस, आप भी देख लीजिये तस्वीर और पढ़ लीजिये डोनाल्ड ब्रोमली क दावा…

न्यूज़ डेस्क: एलियंस के अस्तित्व को लेकर शुरू से बहस चलती आ रही है। कुछ लोगों का मानना है कि एलियंस होते हैं और कुछ लोग इसे नहीं मानते। हालांकि कई लोगों ने एलियंस को देखने के दावे भी किए हैं। वहीं वैज्ञानिक भी एलियंस से जुड़े रहस्य नहीं सुलझा पाए हैं। हालांकि ज्यादातर विशेषज्ञों का मानना है कि ब्रह्माण्ड में किसी ना किसी ग्रह पर जीवन होगा। एलियंस और उनके यान से जुड़े बहुत से वीडियोज और फोटोज भी सामने आए हैं। अब एक अमरीकी व्यक्ति ने एलियन को देखने का दावा किया है। उसने एक फोटो भी पोस्ट की है, जिसमें वह दावा कर रहा है कि यह एलियन की तस्वीर है।

शिकारी ने मोंटाना में फिट किया था कैमरा

रिपोर्ट्स के अनुसार, अमरीका में मोंटाना नाम की एक जगह है। इस जगह पर कई बार यूएफओ और एलियंस को देखने के दावे किए गए हैं। अब हाल ही डोनाल्ड ब्रोमली नाक के एक शिकारी ने मोंटानो में एक कैमरा फिट किया। बाद में जब उसने कैमरे की फुटेज देखी तो उसके होश उड़ गए। कैमरे में एक एलियन की तस्वीरें कैद हो गईं। शिकारी का कहना है कि उस एलियन ने कपड़े नहीं पहन रखे थे और उसके सिर का आकार भी अजीब था।

पारदर्शी लग रहर था एलियन

ब्रोमली ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए कहा कि उसे शुरू में लगा कि यह किसी इंसान की तस्वीर है लेकिन ध्यान से देखने पर पता चला कि वह कोई इंसान नहीं बल्कि एलियन है। शिकारी ने बताया कि उस एलियन का हर अंग किसी दूसरे ग्रह के प्राणियों जैसा लग रहा था। सबसे खास उसका सिर था, जो पूरी तरह से बल्बनुमा (बल्ब के आकार) था। इसके अलावा उसने कोई कपड़ा भी नहीं पहन रखा था। ऐसे लग रहा था कि वो एक पारदर्शी प्राणी हो।

रहस्यमयी इलाका माना जाता है मोंटाना

बता दें कि जिस जगह शिकारी ने एलियन देखने का दावा किया है, उस मोंटाना जगह को रहस्यमयी इलाका माना जाता है। अमरीका में इसे लोग यूएफओ का हॉटस्पॉट्स भी कहते हैं। कई ब्लॉगर और यूएफओ हंटर ने इस इलाके में एलियंस देखने का दावा किया है। एक-दो लोगों ने तो यहां तक कह दिया था कि एलियंस ने उनका यहां से अपहरण किया था।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *