Nirbhik Nazar

चुनावी साल में रैलियां बैन करने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड, यूपी-पंजाब मे भी लागू होगा नियम !

देहरादून : उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है जहां इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बावजूद चुनावी रैलियां पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रदेश में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। प्रतिबंधों का आदेश तब जारी किया गया जब राज्य में एक दिन कोरोना के 814 ताजा मामले दर्ज किए, जो सात महीनों में एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। पिछले साल 21 जून को राज्य में 892 मामले सामने आए थे। सरकारी आदेश के अनुसार, राजनीतिक रैलियों और प्रदर्शनों पर 16 जनवरी तक प्रतिबंध जारी रहेगा। स्कूल कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं।

अन्य राज्यों मे भी लागू होंगे नियम !

बता दें, इस साल जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं उनमें उत्तराखंड के अलावा यूपी, पंजाब, गोवा के अलावा मणिपुर भी शामिल हैं। यूपी में भी कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां मांग की जा रही है कि चुनावी रैलियों पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। प्रियंका वाड्रा के करीबियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद कांग्रेस ने अपना चुनावी अभियान फिलहाल रोक दिया है। ‘मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान के तहत आयोजित की जाने वाली मैराथन भी रद्द कर दी गई हैं। मान जा रहा है कि चुनावों का सामना करने वाले बाकी राज्यों में भी ऐसा ही फैसला हो सकता है।

कांग्रेस ने यूपी में अपनी चुनावी रैलियां रद्द करने के साथ ही चुनाव आयोग से मांग की है कि अन्य दलों को भी रैलियां करने से रोका जाए। इनसे कोरोना विस्फोट की आशंका है। कांग्रेस ने इस मांग के साथ चुनाव आयोग में एक चिट्ठी भी लिखी है। बता दें, अगले कुछ महीनों में होने वाले इस चुनावों की तारीखों का ऐलान किसी भी दिन किया जा सकता है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *