Nirbhik Nazar

उत्तराखंड की 70 सीटों पर “वैलेंटाइन डे” यानि 14 फरवरी को होगा चुनाव… 10 मार्च को आएगा रिज़ल्ट

देहरादून : उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणभेरी आज शनिवार को बज गई. उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए चुनाव आयोग ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि राज्य में चुनाव 14 फरवरी  को होंगे. दोपहर 3.30 बजे चुनाव आयोग  ने विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि सभी पांच राज्यों में कुल 7 चरणों  में ही चुनाव संपन्न करवाया जाएगा. 10 मार्च 2022 को मतगणना की जाएगी.

उत्तराखंड में फिलहाल भाजपा की सरकार है, जिसके मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हैं. मुख्य विपक्षी दल के तौर पर कांग्रेस है, जो भाजपा से पहले सत्ता में रह चुकी है. कुल 70 विधानसभा सीटों पर होने वाले इस चुनाव के लिए इस बार आम आदमी पार्टी ने भी ताल ठोकी है. उत्तराखंड चुनाव को लेकर तारीखों के ऐलान, आचार संहिता लागू करने के नियम और कोविड के तहत रैलियों आदि को लेकर उठाए जाने वाले खास कदमों पर आज चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर नज़र गहमागहमी का माहौल है. उत्तराखंड में कुल 81 लाख 43 हजार 922 वोटर्स हैं, जिनके वोट को लेकर भाजपा और कांग्रेस इस चुनाव में मुख्य प्रतिद्वंद्वी पार्टियां हैं हालांकि आप इस मुकाबले को त्रिकोणीय कर सकती है.

कोविड के बीच कैसे होंगे चुनाव?
15 जनवरी तक नो रोड शो, यात्रा और फिजिकल रैली नहीं होंगी. अगले आदेश इसके बाद जारी किए जाएंगे. किसी भी प्रत्याशी को डोर टू डोर कैंपेन के लिए अपने साथ 5 से अधिक कार्यकर्ताओं को ले जाने की अनुमति नहीं होगी. “यकीन हो तो रास्ता निकलता है, हवा की ओट लेकर भी चिराग जलता है…” चंद्रा ने कहा कि चुनौतियों में आशावादी सोच रखते हुए व्यवस्थाएं इस तरह की गई हैं :
— चुनाव करवाने वाला स्टाफ डबल वैक्सीनेटेड होगा.
— सभी स्टाफ को बूस्टर डोज़ भी दिया जाएगा.
— पोलिंग बूथ पूरी तरह से सैनिटाइज़ होंगे.
— उत्तराखंड में 99.6 फीसदी आबादी पहला डोज़ और 83 फीसदी डबल डोज़ ले चुकी है.
— यूपी में 90 फीसदी आबादी पहला 52 फीसदी दोनों डोज़ ले चुकी है.

चुनाव आयोग ने कहीं ये खास बातें

सीईसी सुशील चंद्रा ने चुनाव कार्यक्रम बताते हुए कहा कि कोविड के समय में चुनाव संपन्न करवाना वाकई काफी चुनौतीपूर्ण है,​​ जिसके लिए चुनाव आयोग ने पिछले कुछ महीनों में बड़ी तैयारी की है. इसके साथ ही, चुनाव आयोग ने पांचों राज्यों के वोटरों के आंकड़े देने के दौरान बताया कि महिला वोटरों की संख्या उत्तराखंड समेत इन सभी राज्यों में बढ़ी है. सभी पोलिंग बूथों पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी. उत्तराखंड में हर 692 वोटरों पर एक पोलिंग स्टेशन होगा. पांचों राज्यों में 1000 से कम आबादी पर एक पोलिंग बूथ होगा.

खर्च की सीमा बढ़ी, आयोग ने एप भी बनाए

चंद्रा ने यह भी कहा कि उत्तराखंड में चुनाव प्रचार पर उम्मीदवार के खर्च की सीमा को बढ़ाकर 40 लाख रुपये कर दिया गया है. चुनाव आयोग ने संबंधित अधिकारियों और सिस्टम को निर्देश दिए हैं कि चुनाव के समय पैसे, शराब और ड्रग्स समेत किसी भी तरह की गैर कानूनी सामग्री वितरण न हो. राजनीतिक पार्टियों के लिए सुविधा एप आयोग ने डेवलप किया है, तो लोगों की सुविधा और शिकायतों के लिए सीविजिल एप.

किस जिले में कितने मतदाता
उत्तरकाशी- 2,35,427
चमोली- 2,98,715
व्ुद्रप्रयाग- 1,92,724
टिहरी गढ़वाल- 5,29,865
देहरादून- 14,81,874
हरिद्वार- 14,17,026
पौड़ी गढ़वाल- 5,77,117
पिथौरागढ़- 3,81,581
बागेश्वर- 2,16,765
अल्मोड़ा- 5,38,826
चंपावत- 2,03,151
नैनीताल-7,12,912
ऊधमसिंह नगर- 12,99,939
कुल- 81,43,922

कितने पुरुष और कितने महिला मतदाता
पुरुष मतदाता- 42,24,288
महिला मतदाता- 39,19,334
अन्य – 300

कितने सर्विस मतदाता
कुल – 93,964
पुरुष- 91,396
महिला- 2568

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *