Nirbhik Nazar

उत्तराखंड में आप करेगी वर्चुअल रैलियां, जानिए कब और कहां होगी रैली

हल्द्वानी: आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष व पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि कोविड के मध्यनजर राज्य में वर्चुअल रैलियां की जाएंगी। 10 से 16 तक होने वाली वर्चुअल रैलियों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। साथ ही हर 10 घर में एक नवपरिवर्तन प्रमुख बनाकर बूथ को मजबूत किया जाएगा।

रामपुर रोड स्थित एक होटल में गोपाल राय प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस को वोट देती रही। आप ने इस बार एक मजबूत विकल्प प्रस्तुत किया है। पार्टी 12 प्रत्याशी कुमाऊं और 12 गढ़वाल में घोषित कर चुकी है। जल्द ही दूसरी सूची भी जारी कर दी जाएगी। पार्टी जमीन से सरकार बनाने तक का सफर तय करेगी। राज्य में नवपरिवर्तन की शुरुआत दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तीन जनवरी को कर चुके हैं। कोविड गाइडलाइन जारी होने पर पार्टी ने 10 तारीक से राज्य में वर्चुअल रैली करने का निर्णय लिया है। 10 जनवरी को सभी जिलों में आयोजित वर्चुअल रैली को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व 11 जनवरी को दूसरी वर्चुअल रैली को राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता संजय सिंह संबोधित करेंगे।

12 जनवरी को तीसरी वर्चुअल रैली को कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम, 13 जनवरी को चौथी वर्चुअल रैली को विधायक सौरभ भारद्वाज, 14 जनवरी को पांचवी वर्चुअल रैली को प्रवक्ता आतिशी सिंह,15 जनवरी को वर्चुअल रैली को कैबिनेट मिनिस्टर सत्येंद्र जैन, 16 जनवरी को वर्चुअल रैली को गोपाल राय संबोधित करेंगे। बताया कि 13 जनवरी तक प्रवास के दौरान वह लोगों से बूथ संवाद करेंगे।

एसओपी लागू रहने तक वर्चुअल माध्यम से रैलियां होंगी। कहा कि हर 10 घर पर एक नवपरिवर्तन प्रमुख बनाया जाएगा। राज्य में 11 हजार बूथ हैं। बूथ मजबूत होने से पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने पार्टी की ओर से घोषित पांच रोजगार गारंटी भी दोहराई। इस मौके पर हल्द्वानी विधानसभा प्रत्याशी समित टिक्कू व अन्य मौजूद रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *