Nirbhik Nazar

अरविंद केजरीवाल का ऐलान – दिल्ली मे नहीं लगेगा लॉकडाउन !

नई दिल्ली: कोरोना के बढ़ते केस ने फिर से डरावना माहौल खड़ा कर दिया है। दिल्ली में कोरोना के हालत दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है। इस बीच लॉकडाउन की गूंज हो रही है। अफवाह है कि दिल्ली में फिर से लॉकडाउन लगने जा रहा है। ऐसे में आज सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान किया। आपको बता दें कि हाल ही में सीएम केजरीवाल के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी। इसकी खबर खुद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सीएम ने अपनी हेल्थ अपडेट भी दिया।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप सबकी दुआओं से मैं ठीक हो गया हूं। मैं 7-8 दिन होम आइसोलेशन में रहा। मुझे दो दिन तक बुखार था। अब मैं आपकी सेवा में फिर से हाजिर हो गया हूं। दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर चिंतित हूं। होम आइसोलेशन में भी इस मुद्दे पर सारे अधिकारियों के संपर्क में था। उन्होंने आगे कहा कि शनिवार को दिल्ली में कोरोना वायरस के 20 हजार मामले सामने आए थे। वहीं पिछली लहर में जब 7 म‌ई को इतने केस आए थे तो 341 मौतें हुई थीं लेकिन कल सिर्फ 7 मौतें हुईं। मौत का आंकड़ा पहले से काफी कम है। हालांकि हम मानते हैं कि एक भी मौत नहीं होनी चाहिए।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले इतने मामले होने पर लगभग 20 हजार लोग अस्पताल में भर्ती हो गए थे, कल केवल डेढ़ हजार बेड भरे थे। ये उतना खतरनाक नहीं है। आप लोगों को घबराना नहीं है, सावधान रहें। लॉकडाउन लगाने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन लगाने का कोई प्लान नहीं है। हम लॉकडाउन लगाना नहीं चाहते हैं। सबकी रोजी-रोटी चलती रहनी चाहिए, लेकिन आप सभी से अपील है कि मास्क जरूर लगाएं। अस्पताल जाने की कम जरूरत पड़ेगी। जरूरत ना होने पर घर से बाहर ना निकलें। हम लॉकडाउन नहीं लगाना चाहते हैं। इससे लोगों के रोजगार पर फर्क पड़ता है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *