Nirbhik Nazar

जानिये हरीश रावत को क्यों याद आई इन्दिरा हृदयेश, सुनिये क्या बोले हरदा…

देहरादून; फेसबुक लाइव के जरिये पूर्व सीएम हरीश रावत ने हल्द्वानी विधानसभा के लोगों से संवाद किया। हरदा ने कहा कि सत्ता में रहते कांग्रेस ने हमेशा शहर को आगे बढ़ाने का काम किया है। स्व. डा. इंदिरा हृदयेश यहां से कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करती थीं। कामों के दम पर ही लोग उन्हें विकास की देवी कहते थे। लोगों ने डा. इंदिरा को जो प्यार दिया। मैं उसकी दुहाई देते हुए कह रहा हूं कि हल्द्वानी में विकास की पुरानी गरिमा स्थापित करने के लिए कांग्रेस को वोट दें।

पूर्व सीएम ने कहा कि हल्द्वानी में आज भी नेतृत्व की मजबूत श्रृंखला कांग्रेस के पास है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य के तौर पर इस नेतृत्व का संरक्षक भी है। फेसबुक लाइव के दौरान कहा कि भाजपा और कांग्रेस में तुलना करने पर हल्द्वानी के लोगों का स्पष्ट झुकाव कांग्रेस की तरफ दिखेगा। सड़क, पानी समेत हर सेक्टर में कांग्रेस की सरकार ने इस शहर में काम किया है।

सत्ता में वापसी करने पर हर वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए काम किया जाएगा। इस राज्य को महिला सशक्तिकरण का हब बनाने की योजना पार्टी बना चुकी है। इसके अलावा 200 यूनिट फ्री बिजली का वादा भी पूरा होगा। हरदा ने कहा कि भाजपा वाले कहते हैं कि हम दस मुख्यमंत्री बदलें किसी को क्या। इससे इनका अहंकार साफ झलकता है। इस अहंकार को तोडऩे के लिए परिवर्तन लाना होगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *