देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून में प्रेस वार्ता की। यह प्रेस वार्ता रिस्पना पुल के समीप एक होटल में हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी के साथ में पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक मौजूद रहे।
