Nirbhik Nazar

नहीं होगी वैसला की रजिस्ट्रार पद पर नियुक्ति, निर्वाचन आयोग ने लगाई रोक, ये है कारण…

देहरादून: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने भ्र्ष्टाचार में लिप्त प्रो. कुंवर सिंह वैसला की विपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी विवि में रजिस्ट्रार पद पर नियुक्ति पर रोक लगा दी है। इस संदर्भ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से सचिव, तकनीकी शिक्षा को एक पत्र भेजा है। पत्र में साफ लिखा है कि उत्तराखंड विधान सभा चुनाव 2022 में आचार संहिता का उल्लंघन कर बैक डेट 7 जनवरी से भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी प्रो. कुंवर सिंह वैसला की विपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार के पद पर नियुक्ति किये जाने के बाबत आयोग को शिकायत मिली है। लिहाजा, भारत निर्वाचन आयोग के आचार संहिता सम्बन्धी दिशा निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही की जाय।

आगरा निवासी सुधीर पांडेय ने ई मेल के जरिये मुख्य निर्वाचन आयुक्त को भ्र्ष्टाचार में लिप्त प्रो.वैसला की नियुक्ति की शिकायत की थी। निर्वाचन अधिकारी के पत्र के बाद वैसला की कुलसचिव के पद पर तैनाती रुक गयी है। अब आदर्श आचार संहिता में जॉइनिंग नहीं हो सकती। इससे पूर्व बैक डेट में शिक्षकों के ट्रांसफर व तैनाती पर भी शासन को रोक लगाने पर मजबूर होना पड़ा था। शिक्षकों की ट्रांसफर सूची में काफी गड़बड़ियां पकड़ी गई थी।

देखें पत्र की मूल कॉपी

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *