Nirbhik Nazar

प्रदेश की बदहाली के लिए नेताओं की बेईमानी जिम्मेदार, AAP करेगी जनता के सपने साकार: – मनीष सिसोदिया

रुद्रपुर : दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज हरिद्वार से अपने दौरे के दूसरे दिन रुद्रपुर पहुंचे जहां पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया ,इसके बाद उन्होंने होटल रुद्रा में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली में बिजली सस्ती कर रखी है । महिलाओं के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की है वहां के स्कूल अस्पताल सब अच्छे कर दिए हैं और यह सब उत्तराखंड की जनता बहुत अच्छी तरह जानती है ,उत्तराखंड के हर गांव में सभी लोग इस बात को बहुत अच्छी तरह जानते हैं ।

कांग्रेस बीजेपी ने उत्तराखंड को बहुत लूटा,अब आप के तौर पर मिला बेहतर विकल्प

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग अब कांग्रेस और बीजेपी के विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी को देख रहे हैं हमारे कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत बनाने में बहुत मेहनत की है चुनाव की तारीख तय होने के बाद अब चारों तरफ बीजेपी और कांग्रेस के नाकामी के चर्चे ज्यादा सुनाई दे रहे हैं कि, किस तरह से 21 सालों में कांग्रेस और बीजेपी ने उत्तराखंड को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। जिन लोगों ने इस उत्तराखंड के लिए बलिदान दिया ,उन लोगों को आज तक कुछ भी हासिल नहीं हो पाया है ,जो बहुत ही दुर्भाग्य की बात है । अगर किसी को कुछ मिला तो वह कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं को ,उन सभी के बैंक बैलेंस आज बढ़ चुके हैं पहले जब लोग कांग्रेस से नाराज होते थे तो ,वह बीजेपी को वोट देते थे और जब वह बीजेपी से नाराज होते थे तब वह कांग्रेस को वोट देते थे ,क्योंकि उन लोगों के पास कोई विकल्प नहीं था लेकिन आज उत्तराखंड की जनता के पास एक बहुत महत्वपूर्ण विकल्प है वह है आम आदमी पार्टी ।

अरविंद केजरीवाल की गारंटियां महत्वपूर्ण,सरकार बनते ही होंगी सभी पूरी

उन्होंने कहा,अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड के लोगों को पांच गारंटी दी हैं ,उन्होंने कहा कि हमारी पहली गारंटी है हर परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी ताकि हर गांव में बिजली के बिल अब जीरो आ सकेंगे ,हर महिला को जो 18 वर्ष से ऊपर की होगी उसे ₹1000 प्रतिमाह भत्ता दिया जाएगा और एक परिवार में अगर एक से ज्यादा महिला है तो उन सभी महिलाओं को यह सुविधा प्रदान की जाएगी ,1 लाख सरकारी नौकरी आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही दी जाएगी और जब तक सरकारी नौकरी नहीं मिलती तब तक ₹5000 प्रति माह बेरोजगारी भत्ता बेरोजगारों को दिया जाएगा ,उत्तराखंड के बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा कराना और उत्तराखंड को पूरी दुनिया की आध्यात्मिक राजधानी बनाना ही हमारा लक्ष्य है।

 उन्होंने कहा कि हमारी गारंटी पर कांग्रेस और बीजेपी हमारा मजाक उड़ाते हैं वह कहते हैं कि यह हो ही नहीं सकता ,लेकिन अरविंद केजरीवाल इसलिए इन गारंटी को देते हैं क्योंकि उनके सभी नेता ईमानदार हैं । ईमानदारी की राजनीति से सब कुछ मुमकिन हो सकता है । उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड के हर नागरिक को आम आदमी पार्टी की जरूरत है ,हर घर को आम आदमी पार्टी की जरूरत है हर युवा को आम आदमी पार्टी की जरूरत है ,उन्होंने आवाहन करते हुए कहा कि अबकी बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएं और 14 तारीख को झाड़ू के बटन पर मोहर लगाएं ।

आपके बच्चों का भविष्य,आपकी बिजली,स्वास्थ्य,शिक्षा इंपोर्टेंट है

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी इंपॉर्टेंट नहीं है बल्कि आप लोगों के बच्चों का भविष्य ज्यादा इंपॉर्टेंट है ,आपके घर का बिजली का बिल इंपॉर्टेंट है ,महिलाओं की आर्थिक स्थिति इंपॉर्टेंट है ,युवाओं का रोजगार इंपोर्टेंट है। उन तमाम बातों को सोच समझकर ही अपना वोट दीजिए । उन्होंने कहा कि यहां से वह रुद्रपुर के कुछ गांव में जाकर डोर टू डोर जनसंपर्क करेंगे और जनता को आम आदमी पार्टी की नीतियों से अवगत कराएंगे। उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि ,जो पैसा टैक्स चोरी के रूप में बीजेपी और कांग्रेस के नेता खा जाते हैं उसी पैसे का इस्तेमाल करते हुए हम जनता को मुफ्त की योजनाएं देंगे । उन्होंने कहा कि यहां के लोगों में इस बात में नाराजगी है कि उनके टैक्स का पैसा नेता अपनी जेब में भर देते हैं ,जिस पैसे से स्कूल और अस्पताल बनने चाहिए उस पैसे का दुरुपयोग किया जाता है ।

नेताओं की बेईमानी के चलते नहीं होता विकास,उत्तराखंड में रेवेन्यू सोर्स की कोई कमी नहीं

आज उत्तराखंड की जनता को महंगी बिजली मिल रही है जबकि यहां बिजली का उत्पादन होता है लेकिन नेताओं को बिजली मुफ्त मिलती है तो लोगों को फ्री की लूट नहीं करने देनी है लोगों को फ्री की लूट से चिढ़ है । उन्होंने आगे कहा कि आज जो रेवेन्यू की कमी है वह नेताओं की बेईमानी की वजह से है । यहां रेवेन्यू के काफी ज्यादा सोर्सेस हैं लेकिन बेईमानी अपने चरम पर है । उन्होंने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल की राजनीति के कुछ मूल आधार हैं इसमें सबसे पहले ईमानदार राजनीति है ,दूसरा सरकारी स्कूलों को उचित किया जाए ताकि बच्चे प्राइवेट स्कूलों में ना पड़े और अस्पताल इतने अच्छे हो जाएं कि हमको प्राइवेट अस्पतालों में जाने की जरूरत ना पड़े । उन्होंने कहा कि इसके अलावा राज्य की स्थिति के मुताबिक और जनता की स्थिति के मुताबिक अलग-अलग योजनाएं भी अरविंद केजरीवाल जी के पास है जिसमें 300 यूनिट बिजली ,महिलाओं को आर्थिक सहायता, भूतपूर्व सैनिकों को सरकारी नौकरी आदि हैं । इसके साथ ही युवाओं को एक लाख नौकरियां देने का सपना भी अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड के युवाओं के लिए देखा है । उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी ने चुनावी घोषणा पत्र में सरकारी नौकरी देने का वादा किया था लेकिन आज तक उन्होंने उस वादे को पूरा नहीं किया। बीजेपी ने उसे जुमला करार दिया बीजेपी भले ही इसे जुमला करार दे लेकिन अरविंद केजरीवाल इसे गारंटी के रूप में लेते हैं।

डोर टू डोर जनसंपर्क में मनीष सिसोदिया का हुआ गर्मजोशी से स्वागत ,हर घर दस्तक अभियान के तहत किया जनसंपर्क

होटल से प्रेसवार्ता के बाद वो किच्छा विधानसभा के जवाहर नगर पहुंचे जहां पुहंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कोविड नियमों का पालन करते हुए लोगों से मिलकर उन्हें आप पार्टी की नीतियों से संबंधित पंपलेट बांटे। हर घर दस्तक अभियान के तहत जहां मनीष सिसोदिया ने हर दुकानों में प्रचार किया तो जवाहर नगर के कई घरों में उन्होंने खुद जाकर लोगों से मुलाकात की और उन्हें आप पार्टी को वोट देने की अपील की । इस दौरान जहां कई महिलाओं ने उनका तिलक लगातार स्वागत किया तो कई महिलाओं ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर भी उनका स्वागत किया। वहीं कई महिलाओं द्वारा उन्हें लोहडी का प्रसाद भी दिया गया ।

स्थानीय निवासी जगत सिंह बिष्ट के घर पर ,पहाड़ी व्यंजन के साथ भोजन किया

यहां कई लोग ऐसे थे जो मनीष जी को देखते ही पहचान गए और उन्हें अपने बीच पाकर काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने मनीष जी का सम्मान भी किया। कई ऐसे बुजुर्ग थे जिन्होंने अपने घरों के बाहर आप पार्टी के बडे बडे झंडे लगाए हुए थे। लोगो ंने उन्हें आश्वस्त किया कि वो लोग अबकी बार बदलाव लाते हुए आप पार्टी को अपना समर्थन देंगे। इसके बाद मनीष सिसोदिया किच्छा विधानसभा के रहने वाले जगत सिंह बिष्ट के घर भोजनी करने पहुंचे । जहां उन्होंने जमीन पर बैठकर पहाडी भोजन किया जिसमें उन्हें जगत सिंह के परिवार द्वारा मंडुवे की रोटी,गहत की दाल,पहाडी ककडी का रायता,भांग की चटनी,और चावल परोसे गए। यहां से भोजन करने के बाद उन्होंने सभी का धन्यवाद किया और पंतनगर से अपने दो दिवसीय दौरे की समाप्ति के साथ वो दिल्ली को निकल गए।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *