Nirbhik Nazar

यूपी में निकली पुलिस व लेखपाल समेत अन्य बड़ी भर्तियां, देखें पूरी लिस्ट…

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के डिग्रीधारी युवाओं के लिए अच्छी खबर है. इस चुनावी मौसम में नए साल के पहले महीने के पहले सप्ताह में 6 बड़ी भर्तियां निकली हैं. इनमें यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की 3, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग की 2, उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड और यूपी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की 1-1 भर्ती शामिल है. सरकारी नौकरी का सपना देख रहे राज्य के युवाओं के लिए यह शानदार मौका है. इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं किन विभागों में किन पदों पर कितनी वैकेंसी निकली है.

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने रेडियो विभाग में करीब 2500 वैकेंसी निकाली हैं. कर्मशाला कर्मचारी में 120, सहायक परिचालक के 1374 और हेड ऑपरेटर यांत्रिक के 936 पद हैं. इन पदों के लिए अभ्यर्थी 20 जनवरी से 28 फरवरी 2022 तक uppbpb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

आवेदन के लिए योग्यता
कर्मशाला कर्मचारी – 10वीं पास
असिस्टेंट ऑपरेटर- फिजिक्स और मैथ्स के साथ 12वीं पास
यूपी पुलिस रेडियो संवर्ग में प्रधान परिचालक/ प्रधान परिचालक (यांत्रिक) – इलेक्ट्रॉनिक्स/टेलीकम्युनिकेशन/इलेक्ट्रिकल/कंप्यूटर साइंस/इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी/इंस्ट्रयूमेंट टेक्नोलॉजी/ मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स.

कांस्टेबल के 26210 पदों पर भर्ती का घोषणा
यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 26 हजार 210 और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती का घोषणा होने के बाद अब तक विज्ञापन जारी नहीं हुआ है. संभावना है कि यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होगा और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

UPSSSC लेखपाल भर्ती 
यूपी लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. लेखपाल की 8085 वैकेंसी निकली है. 12वीं पास ऐसे युवा जिन्होंने यूपीएसएसएससी की पीईटी दी थी, वह इसमें आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की शार्टलिस्टिंग उनके पीईटी 2021 के स्कोर के आधार पर की जाएगी.

UPSSSC अनुदेशक भर्ती 
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा यूपी में अनुदेशक के 2504 पदों पर भर्ती के लिए 18 जनवरी से आवेदन लिए जाएंगे. आवेदन की अंतिम तिथि 8 फरवरी है. आवेदन में संशोधन 15 फरवरी तक किए जा सकेंगे.
पात्रता- पीईटी अनिवार्य

UPPCL में इन विभागों पर होनी है भर्ती 
यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने असिस्टेंट इंजीनियर ट्रेनी के पदों पर 113 वैकेंसी निकाली है. उम्मीदवार 11 जनवरी से  31 जनवरी 2022 तक अपना एप्लीकेशन ऑनलाइन सबमिट कर सकेंगे. ये भर्तियां इलेक्ट्रिकल/पॉवर, इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड टेलीकम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विभागों में निकाली गई है.
योग्यता – संबंधित विषय से इंजीनियरिंग की डिग्री

इन विभागों में होनी है कॉन्ट्रेक्ट भर्तियां 
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के 4 हजार पदों पर भर्ती होनी है. उम्मीदवार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. ये भर्तियां कॉन्ट्रेक्ट पर निकाली गई हैं. चयनित उम्मीदवार उप-स्वास्थ्य केंद्रों के स्तर पर एचडब्ल्यूसी में सीएचओ के रूप में तैनात किए जाएंगे.

योग्यता
बीएससी (नर्सिंग) के साथ CCHN सर्टिफिकेट कोर्स.
या फिर पोस्ट बेसिक बीएससी (नर्सिंग) के साथ CCHN सर्टिफिकेट कोर्स.
(एकेडमिक ईयर 2020 या उसके बाद)

जरूरी बातें
इंडियन नर्सिंग काउंसिल या स्टेट नर्सिंग काउंसिल से रजिस्टर्ड होना जरूरी.
यूपी नर्स और मिडवाइव्स काउंसिल में नर्सों और दाइयों के रूप में रजिस्टर्ड हों.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *