Nirbhik Nazar

AAP का दावा : वर्चुअल रैली और वर्चुअल संवाद में सबसे आगे पार्टी, पिछले एक हफ्ते में किये कई वर्चुअल कार्यक्रम

देहरादून: जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं आम आदमी पार्टी ने अपना चुनावी अभियान बहुत तेज कर दिया है। कोविड को देखते हुए जब से चुनाव आयोग ने  वर्चुअल रैली के जरिए प्रचार की बात कही तब से आम आदमी पार्टी लगातार दोनों दलों से वर्चुअल संवाद में आगे निकल गई है। आप ने 10 जनवरी से वर्चुअली नवपरिवर्तन संवाद की शुरुवात की थी जिसको दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुरू किया था। उसके बाद से लगातार रोजाना,आप के वरिष्ट नेता उत्तराखंड की जनता और कार्यकर्ताओं के साथ नवपरिवर्तन संवाद कर रहे हैं। मनीष सिसोदिया के साथ ,आप सांसद संजय सिंह,कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम,विधायक दिलीप पांडे,विधायक आतिशी अब तक उत्तराखंड की जनता से नवपरिवर्तन संवाद कर चुकी है।जिसके जरिए उन्होंने पिछले 21 सालों में उत्तराखंड की बदहाली के लिए बीजेपी कांग्रेस को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा,इस बार उत्तराखंड नवनिर्माण करना जरूरी है। उत्तराखंड के लोगों का भविष्य  बनाना जरूरी है जिसके लिए आम आदमी पार्टी को लाना बहुत जरूरी है।उन्होंने अपने संवाद में बताया,अब तक एक बार कांग्रेस,एक बार बीजेपी उत्तराखंड की जनता को लूटती आई है तब उत्तराखंड की जनता के पास विकल्प नहीं था लेकिन आज जनता के पास आप के तौर पर बेहतर विकल्प मौजूद है। आप की नवपरिवर्तन संवाद को उत्तराखंड की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

डोर टू डोर कंपेनिंग में भी आप सबसे आगे

एक तरफ आप के बड़े नेता उत्तराखंड की जनता से रोजाना वर्चुअली जुड़कर नवपरिवर्तन संवाद कर रही तो दूसरी तरफ आप के नेता उत्तराखंड में पहुंचकर तेजी से डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर चुकी है। डोर टू डोर अभियान की शुरुवात भी उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने टिहरी से की। टिहरी गढ़वाल के कई गांवों में आप उपमुख्यमंत्री अपने डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान की शुरुवात कर चुके हैं इस दौरान वो कई ग्रामीणों से मिल रहे उनके यहां स्थानीय भोजन कर रहे हैं। उनके डोर टू डोर अभियान के दौरान वो आप की नीतियों और आप की गारंटियों को जनता को बता रहे हैं। जहां जहां उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहुंच रहे ,स्थानीय लोग उनका तिलक लगा कर भव्य स्वागत कर रहे हैं । इसके अलावा मनीष सिसोदिया कुमाऊं से भी इसकी शुरुवात कर चुके हैं जहां वो किच्छा विधानसभा के गांवों में भी डोर टू डोर जनसंपर्क के दौरान कई लोगों से मिल चुके हैं और आप की नीतियों को बता कर आप प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की अपील कर चुके है।

गंगोत्री में आप का डोर टू डोर जनसंपर्क

आप सीएम प्रत्याशी कर्नल कोठियाल भी अपने 6 दिवसीय दौरे पर लगातार गंगोत्री विधानसभा में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान में लगे हैं। इस दौरान वो रोजाना 5 से 6 गांवों में जाकर लोगों से मिलकर आप की गारंटियों और नीतियों को लोगों को बता रहे हैं और उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए आप को मौका देने की मांग कर रहे हैं। वहीं इस जनसंपर्क के दौरान लोगों का कर्नल कोठियाल को भारी समर्थन मिल रहा वो जहां जा रहे हैं वहां स्थानीय लोग उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत कर रहे और उनके साथ खड़े होकर उत्तराखंड नवनिर्माण में सहयोग के लिए कह रहे हैं। कर्नल कोठियाल अपना  डोर टू डोर  जनसंपर्क सुबह से देर रात तक लगातार कर रहे हैं इसके अलावा उनकी टीम अलग से  लगातार विधानसभा में डोर टू डोर में सक्रिय है।

आप के विधानसभा प्रभारी और प्रत्याशी डोर टू डोर जनसंपर्क में जुटे

आप के बड़े नेताओं के अलावा स्थानीय स्तर पर हर घोषित प्रत्याशी और विधानसभा प्रभारी भी लगातार अपने अपने क्षेत्रों में डोर टू डोर जनसंपर्क में व्यस्त हैं।आप नेता और प्रत्याशी हर घर दो दस्तक अभियान के तहत लगातार अपने अपने क्षेत्रों में सक्रिय है। जबकि अन्य दलों के अभी प्रत्याशी घोषित भी नहीं हुए और आप लगातार कई घरों में जनसंपर्क कर चुकी है।आप के गढ़वाल और कुमाऊं में लगातार आप प्रत्याशी हर विधानसभा में 30 लोगों की टीम के साथ डोर टू डोर जनसंपर्क कर रहे हैं। इसके अलावा हर बूथ लेवल पर व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए भी लोगों से लगातार जुड़ने का काम हो रहा है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *