Nirbhik Nazar

उत्तराखंड कांग्रेस को लगेगा बड़ा झटका, दो बड़े नेता छोड़ सकते हैं कांग्रेस…

देहरादून: उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य भाजपा का दामन थाम सकती हैं। बीती रात उन्होंने प्रदेश भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी से मुलाकात की। आपको बता दें कि सरिता आर्य पिछला चुनाव नैनीताल सुरक्षित सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी थी, लेकिन इस बार उनका टिकट कटना तय माना जा रहा है। उत्तराखंड में चुनाव से ठीक पहले नेताओं का दल बदलने का सिलसिला तेज होता जा रहा है। पूर्व विधायक सरिता आर्य भाजपा में शामिल हो सकती हैं। उन्होंने चुनाव प्रभारी से भी मुलाकात की है। दरअसल, सरिता आर्य कांग्रेस में टिकट की मांग कर रही हैं। बताया ये भी जा रहा है कि आर्य भाजपा हाईकमान के टिकट के पक्के वादे के बाद ही पार्टी को अलविदा कहेंगी। उन्होंने खुद भी ये बात साफ कर दी थी कि कांग्रेस को टिकट देना ही होगा।

टिकट न मिलने पर पार्टी छोड़ने का पहले ही कर चुकी एलान

पूर्व विधायक सरिता आर्य टिकट न मिलने पर पार्टी छोड़ने का पहले ही एलान कर चुकी हैं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में ये बात कही थी कि नैनीताल सीट से टिकट को लेकर वह कोई समझौता नहीं करेंगी। बीते साढ़े चार वर्षों में उन्होंने नैनीताल सीट को मेहनत से सींचा है। पार्टी का प्रतिनिधित्व कर वह चुनाव की तैयारी कर रही हैं। अगर शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन्हें टिकट नहीं दिया गया तो वह पार्टी छोड़ देंगी। इसके बाद से ही कांग्रेस में हलचल बढ़ गई थी।

किशोर उपाध्याय भी पार्टी से नाराज़ चल रहे हैं विधानसभा चुनाव-2022 से ठीक पहले कांग्रेस ने सख्ती दिखाते हुए पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय से सभी जिम्मेदारियां वापस ले ली थी।  बीजेपी से नजदीकि बढ़ाने पर हाईकमान ने सख्ती दिखाई है। साथ ही, सूत्रों की मानें तो पार्टी की विचारधारा के खिलाफ बाेलने की वजह से भी उपाध्याय पर सख्ती की गई थी ।किशोर को इससे पहले भी कई बार चेतावनी दी गई थी।  कांग्रेस ने चुनाव से ठीक पहले पूर्व अध्यक्ष किशोर से सभी जिम्मेदारियां वापस लेते हुए सभी को चौंका दिया था । पिछले कई हफ्तों से किशोर के भाजपा जाने की चर्चाओं का बाजार बहुत गर्म था। सरिता आर्य के बीजेपी के नेताओं से मुलाक़ात करने के बाद किशोर उपाध्याय को लेकर भी कांग्रेस छोड़ने की अटकलें लगाईं जा रही हैं।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *